केरल के वायनाड में हुई लैंडस्लाइड में कई लोगो की जान चली गई। कई घायल हो गए तो कितने ऐसे लोगो का आशियाना छीन गया। साउथ की इंडस्ट्री के तमाम दिग्गजो ने पीड़ितों के लिए मदद का हाथ बढाया है। चिरंजीवी और उनके बेटे राम चरण भी वायनाड के पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं।
पढ़ें :- यामी गौतम की फिल्म नई नवेली का गाना ‘भाभी तबाही’ रिलीज , बहू बनकर ससुराल पहुंची मोहिनी, गाने में क्या है खास?
Deeply distressed by the devastation and loss of hundreds of precious lives in Kerala due to nature’s fury in the last few days.
My heart goes out to the victims of the Wayanad tragedy. Charan and I together are contributing Rs 1 Crore to the Kerala CM Relief Fund as a token of…
— Chiranjeevi Konidela (@KChiruTweets) August 4, 2024
पढ़ें :- फिल्म 'लव एंड वॉर' में आलिया भट्ट का पहला लुक जारी, रेड कलर के रेट्रो आउटफिट में कातिलाना अंदाज देख फैंस हुए मदहोश
इन दोनों स्टार्स ने केरल मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये का दान दिया है, जिसकी जानकारी खुद एक्टर ने एक ट्वीट के जरिए दी। इसके अलावा एक्टर अल्लू अर्जुन ने भी पीड़ितों की मदद के लिए दान किया है।अल्लू अर्जुन ने भी सीएम राहत कोष में 25 लाख रुपये का दान दिया है।इसके अलावा रश्मिका मंदाना ने भी 10 लाख रुपये सीएम राहत कोष में दिए हैं।