Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. हमें यकीन है हम बहुमत हासिल करने जा रहे…संजय राउत ने महाविकास अघाडी के जीत का किया दावा

हमें यकीन है हम बहुमत हासिल करने जा रहे…संजय राउत ने महाविकास अघाडी के जीत का किया दावा

By शिव मौर्या 
Updated Date

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे शनिवार को आयेंगे। चुनाव के नतीजे से पहले महायुति और महाविकास अघाडी के नेताओं की तरफ से अपने अपने दावे किए जा रहे हैं। उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना ने भी महाविकास अघाडी को बहुमत मिलने का दावा किया है। उन्होंने कहा, एमवीए को पूर्ण बहुमत मिलेगा और हम सर्वसम्मति से निर्णय लेंगे।

पढ़ें :- ISRO Navigation Satellite NVS-03 : ISRO का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 कल लॉन्च होगा, स्वदेशी परमाणु घड़ी सहित कई खूबियां

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे कल आएंगे। हमें यकीन है कि हम बहुमत हासिल करने जा रहे हैं। हमारे 160-165 विधायक चुने जाएंगे। ‘खोखा वाले’ उन पर दबाव बनाएंगे, इसलिए हमने उनके लिए एक होटल में एक साथ रहने की व्यवस्था की है। इसके साथ ही कहा, शरद पवार, कांग्रेस और उद्धव ठाकरे को (मुख्यमंत्री का चेहरा चुनने में) भूमिका निभानी होगी। एमवीए को पूर्ण बहुमत मिलेगा और हम सर्वसम्मति से निर्णय लेंगे। अभी तक कोई फार्मूला नहीं बना है, सभी मिलकर बैठेंगे और सीएम चुनेंगे।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले महायुति दलों द्वारा कथित तौर पर होटल और हेलिकॉप्टर बुक किए जाने पर शिवसेना (UBT) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, उनको (महायुति) अगले 50 साल के लिए महाराष्ट्र की जनता छुट्टी देने वाली है। जनता हमें (महाविकास अघाड़ी) बहुमत देगी और हम जनता की सेवा में अगले 5 साल जुटे रहेंगे। इनकी (महायुति) सरकार जाने को है इसलिए शायद वे लोग हेलिकॉप्टर आदि बुक कर रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि हारने के बाद जनता उनसे ‘लेखा-जोखा’ मांगेगी और उन्हें भागने की जरूरत पड़ेगी।

Advertisement