नई दिल्ली। देश में भीषण गर्मी से लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। भीषण गर्मी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने देशवासियों से सावधानी बरतने की अपील की। इसको लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उन पर तंज कसते हुए कहा कि, महंगाई की आग से आम जनता के पसीने छूट रहे हैं।
पढ़ें :- लड़के-लड़कियों को सड़कों पर घसीटा जा रहा, ज्ञानेश कुमार जाएंगे और जिस सिस्टम ने उन्हें बिठाया है वो भी जाएगा: राहुल गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, गर्मी तो झेल लेंगे, पर भाजपा प्रायोजित महंगाई की आग से आम जनता के पसीने छूट रहे हैं। अपनी सरकार की लूट पर भी कभी कुछ बोलिए, मोदी जी?
गर्मी तो झेल लेंगे, पर भाजपा प्रायोजित महँगाई की आग से आम जनता के पसीने छूट रहे हैं।
अपनी सरकार की लूट पर भी कभी कुछ बोलिए, मोदी जी ?
— Mallikarjun Kharge (@kharge) May 27, 2026
पढ़ें :- अभिजीत दीपके, बोले- गांधी देश की आत्मा, अंबेडकर रीढ़ की हड्डी और नेहरू दिमाग हैं,मुंबई सिर्फ ट्रेलर, फाइनल दिल्ली में होगा
बता दें कि, पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, देश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है और इसके साथ ही दैनिक जीवन में गर्मी से होने वाली कई कठिनाइयां भी बढ़ रही हैं। मैं सभी देशवासियों से आग्रह करता हूं कि जितनी अधिक सावधानी बरत सकें, अवश्य बरतें। कृपया स्वयं को हाइड्रेटेड रखें, घर से बाहर निकलते समय पानी साथ रखें।
देश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है और इसके साथ ही दैनिक जीवन में गर्मी से होने वाली कई कठिनाइयां भी बढ़ रही हैं। मैं सभी देशवासियों से आग्रह करता हूं कि जितनी अधिक सावधानी बरत सकें, अवश्य बरतें। कृपया स्वयं को हाइड्रेटेड रखें, घर से बाहर निकलते समय पानी साथ रखें।…
— Narendra Modi (@narendramodi) May 27, 2026
पढ़ें :- दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी, नेहा बोरा, योगेंद्र यादव समेत 500 हिरासत में, EC के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के खिलाफ दिल्ली पुलिस का एक्शन
उन्होंने आगे लिखा, ऐसे मौसम में आपकी संवेदनशीलता भी बहुत बड़ा सहारा बन जाती है। यदि संभव हो, तो किसी प्यासे व्यक्ति को एक गिलास पानी अवश्य दें। मैं ऐसे लोगों की सराहना भी करूँगा जो अपने घरों के और दुकानों के बाहर मटके में जल रखते हैं ताकि कोई भी उनसे पानी पी सके।
डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़े दाम
बता दें कि, बीते कुछ दिनों में देश में डीजल-पेट्रोल के दाम चार बार बढ़े हैं। करीब आठ रुपये तक डीजल और पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी हो चुकी है। डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ने के कारण सब्जी से लेकर अन्य सामानों के दाम पर असर हुआ है, जिसके कारण लोगों को महंगाई का बड़ा झटका लगा है।