Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. हमने हनुमान जी के उस आदर्श का पालन किया, केवल उन्हीं को मारा जिन्होंने हमारे मासूमों को मारा…ऑपरेशन सिंदूर पर बोले राजनाथ सिंह

हमने हनुमान जी के उस आदर्श का पालन किया, केवल उन्हीं को मारा जिन्होंने हमारे मासूमों को मारा…ऑपरेशन सिंदूर पर बोले राजनाथ सिंह

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। बीती देर रात सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों को जमींदोज कर दिया है। इसमें बड़ी संख्या में आतंकवादी मारे गए हैं। सेना की इस कार्रवाई को लेकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का बयान आया है। उन्होंने कहा कि, सेना ने हमारा मस्तक उंचा किया है। भारतीय सशस्त्र बलों ने सटीकता, सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की। हमने जो लक्ष्य तय किए थे, उन्हें सही समय पर सटीकता के साथ ध्वस्त किया।

पढ़ें :- पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, बाल-बाल बचे सांसद

6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 50 बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के उद्घाटन के अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि, जैसा कि आप सबको जानकारी है कि कल रात भारतीय सेनाओं ने अपने शौर्य एवं पराक्रम का परिचय देते हुए एक नया इतिहास लिख दिया है। भारत की सेना ने सटीकता, सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ करवाई की है। हमने जो लक्ष्य तय किये थे, उन्हें ठीक तय योजना के अनुसार सटीकता से ध्वस्त किया है। किसी भी नागरिक ठिकाने Civilian Population को जरा भी प्रभावित न होने की संवेदनशीलता दिखाई है। यानि एक तरीके की Precision, Precaution and Compassion सेना ने दिखाई है। जिसके लिए मैं हमारे सेना के जवानों और अधिकारियों को पूरे देश की ओर से साधुवाद देता हूं।

पढ़ें :- Vivo का नया 5G स्मार्टफोन 'Vivo S2 FE 5G' लॉन्च, 10,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा दमदार परफॉर्मेंस

रक्षामंत्री ने आगे कहा, सेना को संपूर्ण सम्बल प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को भी साधुवाद देता हूं। हमने हनुमान जी के उस आदर्श का पालन किया है, जो उन्होंने अशोक वाटिका उजाड़ते समय किया था ‘‘जिन मोहि मारा, तिन मोहि मारे’’अर्थात केवल उन्हीं को मारा जिन्होंने हमारे मासूमों को मारा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारी सेनाओं ने, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च करके, पहले की तरह ही, इस बार भी, आतंकियों को training देने वाले Camps को तबाह करके करारा जवाब दिया है।

उन्होंने आगे कहा, भारत ने अपनी सरजमीं पर हुए हमले का जवाब देने के लिए, अपने ‘Right to respond’ का इस्तेमाल किया है। हमारी यह कार्रवाई, बेहद सोच-समझकर, सधे हुए तरीके से की गई है। आतंकियों के हौंसले पस्त करने के उद्देश्य से, यह कार्रवाई, महज़ उनके camps और अन्य infrastructure तक ही सीमित रखी गई हैI मैं पुनः, हमारी armed forces के शौर्य को नमन करता हूं।

Advertisement