नई दिल्ली। कांग्रेस की अहमदाबाद में हुई दो दिन के चिंतन और मंथन बैठक से जो निचोड़ सामने आया, उसे पार्टी ने न्याय पथ का नाम दिया है। वहीं, अब कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि, हम राष्ट्रीय कानून लाकर आरक्षण की 50% सीमा को खत्म करेंगे। देश के बहुजनों के लिए हमारा संदेश साफ है।
पढ़ें :- Rain alert: यूपी में कल से मिल सकती है भीषण गर्मी से राहत, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, कल, AICC के अहमदाबाद अधिवेशन ‘न्यायपथ’ में कांग्रेस ने देश के बहुजनों को हिस्सेदारी देकर, सामाजिक न्याय को मज़बूत करने के लिए 3 ऐतिहासिक संकल्प लिए हैं। उन्होंने कहा, हम राष्ट्रीय कानून लाकर आरक्षण की 50% सीमा को खत्म करेंगे। केंद्रीय कानून बनाकर SC/ST Sub Plan को कानूनी आकार देंगे और इन वर्गों की जनसंख्या के आधार पर बजट में हिस्सेदारी देंगे।
कल, AICC के अहमदाबाद अधिवेशन 'न्यायपथ' में कांग्रेस ने देश के बहुजनों को हिस्सेदारी देकर, सामाजिक न्याय को मज़बूत करने के लिए 3 ऐतिहासिक संकल्प लिए हैं।
1. हम राष्ट्रीय कानून लाकर आरक्षण की 50% सीमा को खत्म करेंगे।
2. केंद्रीय कानून बनाकर SC/ST Sub Plan को कानूनी आकार देंगे और… pic.twitter.com/rAt1qAKuKh
पढ़ें :- भाजपा के लिए NATION FIRST नहीं, DONATION FIRST है...अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 10, 2025
इसके साथ ही कहा, संविधान के अनुच्छेद 15(5) में निर्धारित SC, ST और OBC के निजी शिक्षण संस्थानों में आरक्षण के अधिकार को लागू करवाएंगे। देश के बहुजनों के लिए हमारा संदेश साफ है – आपके भविष्य से जुड़े इन मुद्दों पर हमारा साथ निभाएं, हाथ को मज़बूत बनाएं…क्योंकि, हाथ बदलेगा हालात!