Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Weather Alert: यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, बढ़ेगी ठंड और घने कोहरे की चेतावनी

Weather Alert: यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, बढ़ेगी ठंड और घने कोहरे की चेतावनी

By शिव मौर्या 
Updated Date

Weather Alert: उत्तर प्रदेश, बिहार समेत देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन राज्यों में तीन दिनों तक बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश के बाद कड़ाके की ठंड बढ़नी तय है। दरअसल, देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में इन दिनों भीषण ठंड पड़ रही है।

पढ़ें :- Train New Schedule : यात्रीगण कृपया भी ध्यान दें! दिल्ली से दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार जाने वाली कई ट्रेनों का बदला टाइम

मौसम विभाग ने बताया है कि पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में अगले दो दिनों तक कोल्ड डे से लेकर गंभीर कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। इसके साथ ही उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों और पूर्वी भारत में अगले दो दिनों तक घने से घना कोहरा छाया रहेगा। उसके बाद ही धीरे-धीरे कोहरे की स्थिति में कमी आएगी।

इसके साथ ही, मौसम विभाग ने बताया है कि तमिलनाडु, साउथ केरल, लक्षद्वीप में अगले तीन से चार दिनों तक बारिश होगी। लक्षद्वीप में तीन से पांच जनवरी, केरल में चार से पांच जनवरी, साउथ तमिलनाडु में चार और पांच जनवरी और सात जनवरी को भारी बारिश होगी। वहीं, पूर्वी मध्य प्रदेश में चार और पांच जनवरी, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में तीन से पांच जनवरी यानी कि तीन दिनों तक हल्की बारिश का अलर्ट है। वहीं, पश्चिमी मध्य प्रदेश में चार जनवरी को हल्की बारिश होने जा रही है।

Advertisement