Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Weather Report: इन राज्यों में जमकर होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Weather Report: इन राज्यों में जमकर होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

By शिव मौर्या 
Updated Date

Weather Report: गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली है। देशभर के सभी हिस्सों में बारिश हो रही है। बारिश ने गर्मी से राहत तो जरूर पहुंचाई है लेकिन कई जगहों पर बारिश आफत बनकर भी जमकर बरसी। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रविवार को अपनी ताजा रिपोर्ट में भारत के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। मौसम एजेंसी ने कहा कि, इस दौरान कई जगहों पर मेघ गरजने की भी संभावना है।

पढ़ें :- कांग्रेस का PM मोदी पर पलटवार, कहा- हमारी सीटें गिनने से पहले अपने संसदीय क्षेत्र की दो सीटें हारने पर भी विचार कर लेते

IMD के अनुसार, पंजाब और उससे सटे हिमाचल प्रदेश, दक्षिण- पश्चिम और उससे सटे उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे सटे उत्तर-पूर्वी छत्तीसगढ़, दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, दक्षिण गुजरात, दक्षिण तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, दक्षिण कर्नाटक, उत्तर तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। कई इलाकों में बिजली भी गिर सकती है। तेज हवाओं के भारी बारिश के आसार बन रहे हैं।

इसके साथ ही ओडिशा, कोंकण, गोवा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, केरल, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, लक्षद्वीप और निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

 

पढ़ें :- कांग्रेस ने RSS के गढ़ में जीती MLC सीट, खाता न खुलने पर PM मोदी ने कसा था तंज
Advertisement