Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, उड़ानों पर भी पड़ सकता है असर

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, उड़ानों पर भी पड़ सकता है असर

By शिव मौर्या 
Updated Date

Weather Update: देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। कहीं तेज बारिश तो कहीं ओले गिर रहे हैं। इस बीच दिल्ली एनसीआर में मौसम पूरी तरह से बदल गया है। रविवार देर रात से शुरू हुआ बारिश का दौर मंगलवार को भी जारी रहा। बारिश के कारण यातायात भी बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। वहीं, मौसम का असर उड़ानों पर भी देखने को मिल सकता है।

पढ़ें :- अब मदर डेयरी ने दिया महंगाई का बड़ा झटका, इतने रुपये तक बढ़ाए दूध के दाम, बढ़े मूल्य कल से होगी लागू

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आज, मध्य, दक्षिण-पश्चिम, पश्चिम, उत्तर-पश्चिम और उत्तरी दिल्ली के कुछ हिस्सों में मध्यम गरज के साथ बिजली, ओलावृष्टि और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने पश्चिमी और दक्षिणी दिल्ली के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।

तेज बारिश को देखते हुए दिल्ली एयरपोर्ट ने भी एडवाइजरी जारी की है। इसमें लोगों को खराब मौसम के लिए आगाह करते हुए घर से निकलने से पहले संबंधित एयरलाइन से संपर्क करने के लिए कहा गया है। एडवाइजरी में कहा गया है कि, दिल्ली में खराब मौसम के कारण, दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित हो सकता है। हमारी ऑन-ग्राउंड टीमें सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रही हैं ताकि यात्रियों को एक सहज और कुशल अनुभव सुनिश्चित किया जा सके।

 

पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर में धनतेरस पर सड़के हुईं जाम, खरीदारी करने के लिए बड़ी संख्या में बाजार पहुंचे लोग
Advertisement