मदर डेयरी (Mother Dairy) ने दूध के दाम बढ़ा दिए हैं। मदर डेयरी (Mother Dairy) के दूध की कीमतों में दो से चार रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक यह बढ़ोतरी गुरुवार से लागू होगी। बता दें कि दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में दूध की सबसे बड़ी आपूर्तिकर्ता मदर डेयरी (Mother Dairy) ने इससे पहले 14 मई, 2026 को कीमतें बढ़ाई थीं।
नई दिल्ली। मदर डेयरी (Mother Dairy) ने दूध के दाम बढ़ा दिए हैं। मदर डेयरी (Mother Dairy) के दूध की कीमतों में दो से चार रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक यह बढ़ोतरी गुरुवार से लागू होगी। बता दें कि दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में दूध की सबसे बड़ी आपूर्तिकर्ता मदर डेयरी (Mother Dairy) ने इससे पहले 14 मई, 2026 को कीमतें बढ़ाई थीं। उससे पहले अप्रैल, 2025 में कीमतों में संशोधन किया गया था।
क्यों हुई बढ़ोतरी?
न्यूज एजेंसी पीटीआई सूत्रों के अनुसार, मदर डेयरी ने अपने खुले दूध की अलग-अलग किस्मों के उपभोक्ता कीमत में दो से चार रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की है। मदर डेयरी के प्रवक्ता ने हालांकि इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। वहीं, सूत्रों ने बताया कि किसानों से दूध की खरीद कीमतें बढ़ गई हैं जिसके कारण कंपनी को लागत में हुई वृद्धि का कुछ बोझ उपभोक्ताओं पर डालना पड़ रहा है। मदर डेयरी दूध की बिक्री से होने वाली आय का 75-80 प्रतिशत हिस्सा किसानों को देती है।
बढ़ोतरी के बाद कितनी हो गई कीमत?
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में टोंड दूध (थोक वितरण) की कीमत 58 रुपये से बढ़ाकर 60 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। फुल क्रीम दूध (पाउच) की कीमत अब 72 रुपये से बढ़कर 76 रुपये प्रति लीटर होगी। टोंड दूध (पाउच) की कीमत 60 रुपये से बढ़ाकर 62 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। डबल टोंड दूध की कीमत 54 रुपये से बढ़कर 56 रुपये प्रति लीटर होगी। गाय के दूध की कीमत 62 रुपये से बढ़ाकर 65 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है।
हर दिन दिल्ली-एनसीआर में 35 लाख लीटर दूध की बिक्री
वर्ष 1974 में स्थापित मदर डेयरी (Mother Dairy) , राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडयरी कंपनी है। कंपनी सिर्फ दिल्ली-एनसीआर बाजार में प्रतिदिन करीब 35 लाख लीटर दूध बेचती है। कुल मिलाकर कंपनी प्रतिदिन 50 लाख लीटर से अधिक दूध बेचती है। मदर डेयरी (Delhi-NCR) ने बेहतर मांग के दम पर पिछले वित्त वर्ष में अपना कारोबार 17 प्रतिशत बढ़ाकर 20,300 करोड़ रुपये कर लिया था। कंपनी के दूध उत्पादों और खाद्य तेलों की मांग में वृद्धि हुई थी।
अमूल के भी प्रोडक्ट महंगे
बता दें कि अमूल ब्रांड (Amul Brand) के तहत उत्पाद बेचने वाली गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड (GCMMF) ने इनपुट लागत में बढ़ोतरी के कारण, 2 नवंबर से घी की कीमतों में 50 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया है। टेबल बटर के 500 ग्राम पैक की कीमत भी 15 रुपये बढ़ा दी गई है।
इससे पहले, बेंगलुरु मिल्क यूनियन (BAMUL) ने नंदिनी घी, मक्खन, पनीर और तृप्ति दूध के खुदरा दामों में संशोधन किया है। नई दरें चार नवंबर से लागू हो गई हैं। यह बदलाव कर्नाटक मिल्क फेडरेशन (KMF) द्वारा अपने लोकप्रिय नंदिनी दूध के दाम आठ रुपये प्रति लीटर और दही के दाम 14 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए जाने के करीब एक सप्ताह बाद किया गया है। बीएएमयूएल की अधिसूचना के अनुसार, नंदिनी घी के 200 मिलीलीटर के पैकेट का अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) 95 रुपये तय किया गया है।
वहीं, 500 मिलीलीटर का पैक 425 रुपये और एक लीटर का पैक 850 रुपये में मिलेगा। जार में मिलने वाले घी की कीमत 50 मिलीलीटर के लिए 65 रुपये, 100 मिलीलीटर के लिए 100 रुपये, 200 मिलीलीटर के लिए 180 रुपये, 500 मिलीलीटर के लिए 435 रुपये और एक लीटर के लिए 870 रुपये होगी। घी का पांच लीटर वाला पैक 4,250 रुपये में मिलेगा।