Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Russia Ukraine war : भारत ने भारतीय छात्रों को निकालने के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का किया इंतजाम

Russia Ukraine war : भारत ने भारतीय छात्रों को निकालने के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का किया इंतजाम

By अनूप कुमार 
Updated Date

Russia Ukraine war : रूस – यूक्रेन युद्ध का आज पांचवां दिन है। यूक्रेन में हर क्षण हालात बदल रहे है।  रूस ने राजधानी कीव को चारो तरफ से घेर लिया है। युद्ध में न्यूक्लियर फोर्सेस को एक्टिवेट होने का खतरा बढ़ गया है। बेलारूस में रूस-यूक्रेन वार्ता की मेजबानी के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। रूस और यूक्रेन के युद्ध के बीच राजधानी कीव में सप्ताहांत का कर्फ्यू हटा दिया गया है। भारत ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकासी के लिए ट्रेन स्टेशन जाने को कहा है। यूक्रेन में भारत के करीब 15 हजार नागरिक फंसे हुए हैं और उनमें अधिकतर छात्र हैं।

पढ़ें :- PM Modi Road Show : पीएम मोदी पहुंचे कानपुर,  गाड़ी के बाहर से लोगों का किया अभिवादन

यूक्रेन में मौजूद भारतीय दूतावास ने ट्वीट कर बताया है कि भारतीय छात्रों को निकालने के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का इंतजाम किया गया है। रेलवे स्टेशन से यूक्रेन के पश्चिमी हिस्सों तक ट्रेन जाएगी।

पढ़ें :- AAP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट; केजरीवाल-सिसोदिया-सत्येंद्र जैन का नाम भी शामिल

भारत सरकार ने ऑपरेशन गंगा के तहत भारतीयों को यूक्रेन से निकालने के लिए एक खास ट्विटर हैंडल बनाया है। इस ट्विटर अकाउंट पर यूक्रेन के बॉर्डर से लगे देशों हंगरी, पोलैंड, रोमानिया, स्लोवैक रिपब्लिक- के हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।

 

 

Advertisement