Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. Weight Loss Tips: कम करना हो वजन या इम्‍यूनिटी करनी है बूस्ट, ऐसे इस्तेमाल करें नारियल का तेल

Weight Loss Tips: कम करना हो वजन या इम्‍यूनिटी करनी है बूस्ट, ऐसे इस्तेमाल करें नारियल का तेल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Weight Loss Tips: आज की भाग दौड़ भरी लाइफ मे लोग अक्सर अपने खाने पीने पर ध्यान नहीं दें पाते जिसका नतीजा होता है मोटापा। वहीं मोटापा सिर्फ एक कॉस्मेटिक समस्या नहीं है। यह कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है, जैसे दिल की बीमारियां, डायबिटीज, और उच्च रक्तचाप।

पढ़ें :- Summer Energy Booster : गर्मी में तुरंत ताजगी और एनर्जी का बूस्टर! बस खाएं ये 5 सस्ते फल और पाएं फौलादी ताकत!

आपको बता दें,  अपने वजन को नियंत्रित रखने के लिए, आप नारियल तेल का कई तरीकों से उपयोग कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे नारियल तेल आपकी वेट लॉस यात्रा में सहायक हो सकता है। आइये जानतें हैं नारियल तेल के स्वास्थ्य लाभ…

इम्‍यूनिटी को बूस्ट करता है

नारियल तेल में लौरिक एसिड होता है, जो एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुणों से भरपूर होता है। यह शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में मदद करता है और विभिन्न संक्रमणों से बचाव करता है।

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, नारियल तेल में मध्यम श्रृंखला ट्राइग्लिसराइड्स (MCTs) होते हैं, जो दिल की सेहत को बनाए रखने में मदद करते हैं। ये ट्राइग्लिसरिड्स शरीर में जल्दी ऊर्जा के रूप में परिवर्तित होते हैं और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। इसलिए, नारियल तेल एक अच्छा विकल्प हो सकता है जब आप खाना पकाने के लिए तेल का चयन करें।

पढ़ें :- changing weather Elderly people : बदलते मौसम में बुज़ुर्गों का इस तरह रखें ख्याल ,  नजरअंदाज नहीं करना चाहिए

फैट कम करने में मददगार नारियल तेल

सूजन को कम करता है

जब शरीर में वसा की मात्रा अधिक हो जाती है, तो सूजन की समस्या उत्पन्न हो सकती है। सूजन शरीर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकती है और फैट कोशिकाएं पर्याप्त ऊर्जा का निर्माण नहीं कर पाती हैं। नारियल तेल में सूजन-रोधी गुण होते हैं जो सूजन को कम करके फैट लॉस में मदद कर सकते हैं।

भूख को नियंत्रित करता है

नारियल तेल में सैचुरेटेड फैट की उच्च मात्रा होती है, जो भूख को नियंत्रित करने में मदद कर सकती है। इसका सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है और बार-बार खाने की इच्छा कम होती है। इससे कैलोरी का सेवन नियंत्रित हो सकता है, जो वजन घटाने में सहायक है।

वेट लॉस के लिए नारियल तेल का उपयोग कैसे करें

गर्म पानी के साथ सेवन

रोजाना सुबह खाली पेट एक कप गर्म पानी में एक छोटी चम्मच नारियल तेल डालकर पी सकते हैं। यह तरीका न केवल वेट लॉस में मदद कर सकता है, बल्कि अपच, पेट में ऐंठन, और डायरिया जैसी समस्याओं से भी राहत दिला सकता है। नारियल तेल में मौजूद फैटी एसिड वसा को घटाने में मदद करता है और पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाता है।

खाना पकाने में

पढ़ें :- Kaccha Aam Swasthya : बहुत अधिक मात्रा में न खाएं कच्चा आम ,  मौसमी संक्रमणों से इस प्रकार शरीर की करता है रक्षा

आप नारियल तेल का उपयोग अन्य तेलों की जगह खाना पकाने के लिए कर सकते हैं। कई अध्ययनों से पता चला है कि नारियल तेल से खाना पकाने से पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे भूख कम लगती है और मोटापा घटाने में मदद मिलती है। यह तेल उच्च तापमान पर भी स्थिर रहता है, जिससे खाना पकाते समय इसके पोषक तत्व सुरक्षित रहते हैं।

कॉफी में मिलाकर

यदि आप कॉफी पसंद करते हैं, तो उसमें नारियल तेल डालकर पीने से मेटाबॉलिज्म स्तर बढ़ सकता है। नारियल तेल और कैफीन का संयोजन कीटोसिस की प्रक्रिया को सक्रिय करता है, जिससे शरीर अधिक कैलोरी बर्न करता है। यह तरीका न केवल वजन घटाने में मदद कर सकता है, बल्कि दिनभर ऊर्जा बनाए रखने में भी सहायक होता है।

इन तरीकों से आप नारियल तेल का सही तरीके से उपयोग करके अपने वजन को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं और साथ ही अपने स्वास्थ्य को भी बेहतर बना सकते हैं।

Advertisement