Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. वेलकम टू द जंगल के ट्रेलर रिलीज,फैंस बोले- ‘अक्षय का कमबैक’, कुछ ने पूछा- कॉमेडी कहां हैं?

वेलकम टू द जंगल के ट्रेलर रिलीज,फैंस बोले- ‘अक्षय का कमबैक’, कुछ ने पूछा- कॉमेडी कहां हैं?

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड ​अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) जब भी कॉमेडी फिल्म लेकर आते हैं, तो दर्शकों को हंसने का खूब मौका देते हैं। जल्द ही उनकी एक फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ (Welcome to the Jungle) रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज किया गया है। लेकिन ट्रेलर देखकर कुछ फैंस को मजा आया, वहीं सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स को इनमें कॉमेडी कहीं नजर नहीं आई। फिल्म के ट्रेलर पर किसी ने कटाक्ष किया, किसी ने मजेदार कमेंट्स साझा किए। जानिए, क्या रहा फैंस का रिएक्शन?

पढ़ें :- बॉलीवुड एक्टर मुश्ताक खान हुए सुपुर्द-ए-खाक, बेटे ने दिया जनाजे को दिया कंधा, फूट-फूटकर रोई बेटी

अक्षय कुमार के फैंस ने ट्रेलर को सराहा

जो लोग अक्षय कुमार के फैन हैं, उनकी कॉमेडी को पसंद करते हैं, उन्हें ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर खूब भाया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि ‘बिल्कुल ओल्ड स्कूल वाली फीलिंग आ गई। एक अन्य यूजर ने लिखा कि री-यूनियन है। एक यूजर ने लिखा कि यह अक्षय कुमार का कमबैक है।

सोशल मीडिया पर यूजर्स उड़ा रहे हैं इसकी खिल्ली

पढ़ें :- 'हैवान' X Review: 18 साल बाद सैफ-अक्षय की जोड़ी का बड़ा धमाका या दर्शकों को मिली निराशा? जानें X पर लोगों का आखिरी फैसला

एक तरफ फैंस इस फिल्म के ट्रेलर को पसंद कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर यूजर्स इसकी खिल्ली उड़ा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘पूरा बॉलीवुड है, लेकिन कॉमेडी कहां है?’ इसी तरह एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘कॉमेडी मूवी नहीं, रोस्ट करने वाली मूवी है।’ एक यूजर्स ने तो फिल्म को रिलीज से पहले ही फ्लॉप बता दिया। दरअसल, कई लोगों को पूरा ट्रेलर देखने के बाद भी इस फिल्म की कहानी और काॅमेडी समझ नहीं आई।

Advertisement