लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी दल के नेताओं पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, अखिलेश यादव हार का रिकॉर्ड बना चुके हैं, वह न केवल खुद हारे बल्कि उनके सहयोगी भी हार का स्वाद चखकर जमीन पर आ गए। अब ममता बनर्जी के कुशासन से पश्चिम बंगाल को मुक्ति मिलने वाली है।
पढ़ें :- सपा-कांग्रेस के बीच है एक ‘अवसरवादी मेल’, 2027 में इनका राजनीतिक सूपड़ा साफ होना तय: केशव मौर्य
केशव मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, उत्तर प्रदेश में सपा बहादुर अखिलेश यादव चुनावी हार का रिकॉर्ड बना चुके हैं, वह न केवल खुद हारे बल्कि उनके सहयोगी भी हार का स्वाद चखकर जमीन पर आ गए। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की आप सरकार के पापों से दिल्ली को मुक्ति मिली।
उत्तर प्रदेश में सपा बहादुर श्री अखिलेश यादव चुनावी हार का रिकॉर्ड बना चुके हैं, वह न केवल खुद हारे बल्कि उनके सहयोगी भी हार का स्वाद चखकर जमीन पर आ गए।
दिल्ली में श्री अरविंद केजरीवाल की आप सरकार के पापों से दिल्ली को मुक्ति मिली। बिहार में श्री तेजस्वी यादव भी चुनाव-दर-चुनाव…
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) April 29, 2026
पढ़ें :- कांग्रेस अब अपनी डूबती सियासत बचाने के लिए आए दिन ‘जहर उगल’ रही...राहुल गांधी के विवादित बयान पर बोले केशव मौर्य
बिहार में तेजस्वी यादव भी चुनाव-दर-चुनाव हार का बेजोड़ रिकॉर्ड बना ही रहे हैं। अब इसी रास्ते पर पश्चिम बंगाल की सरकार जाने वाली है। ममता बनर्जी के कुशासन से पश्चिम बंगाल को मुक्ति मिलने वाली है। चार राज्यों में कुशासन से छुटकारे के साथ सुशासन की शुरुआत। मुझे पूरा यकीन है कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भय बनाम भरोसे की इस लड़ाई में जीत भरोसे की ही होगी। जय भाजपा, तय भाजपा, विजय भाजपा-मोदी हैं तो मुमकिन है!