Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Karwachauth 2025: लखनऊ-वाराणसी-प्रयागराज में आज कितने बजे निकलेगा करवाचौथ का चांद! , जानें समय और पूजा का शुभ मुहूर्त

Karwachauth 2025: लखनऊ-वाराणसी-प्रयागराज में आज कितने बजे निकलेगा करवाचौथ का चांद! , जानें समय और पूजा का शुभ मुहूर्त

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

आज करवाचौथ  है। ये दिन सुहागन महिलाओं के लिए बहुत खास होता है । इस व्रत को देश की हर सुहागन महिला बड़े धूमधाम से सेलीब्रेट करेगी।  इस दिन चाँद अफीम रहता है सुहागिन महिलाएं दिन भर निर्जला व्रत के बाद अपने पति की लंबी आयु की प्रार्थना करती है।रात में चांद देखने के बाद ही वे अपना व्रत तोड़ती हैं।  इस दिन बेसब्री से चांद निकलने का इंतजार करती हैं। आइए जानते हैं कि 10 अक्टूबर को आपके शहर में करवा चौथ का चांद कितने बजे निकलेगा

पढ़ें :- काशी विश्वनाथ में सावन के दौरान VIP दर्शन रद्द, सिर्फ सामान्य कतार से होगी सभी श्रद्धालुओं की एंट्री

कितने बजे निकलेगा चाँद

लखनऊ: रात 8 बजकर 2 मिनट

वाराणसी: रात 8 बजकर 12

मिनट प्रयागराज :रात 8 बजकर 2 मिनट

पढ़ें :- VIDEO : प्रियंका चोपड़ा फिल्म 'वाराणसी' की शूटिंग के दौरान ब्लैक डायमंड फेस मास्क में नजर आईं, जानें इस मास्क की कीमत क्यों ट्रेंडिंग है?

पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 9 अक्टूबर को रात 10:54 मिनट से शुरू होगी जो 10 अक्टूबर को शाम 7:38 मिनट पर खत्म होगी।  पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:57 मिनट से लेकर शाम 07:07 मिनट तक रहेगा।  ऐसे में पूजा के लिए कुल 1 घंटा 14 मिनट का समय मिलेगा।

करवाचौथ पूजा विधि –  

05:57 पी एम से 07:11 पी एम अवधि – 01 घण्टा 14 मिनट्स

पूजा विधि प्रातःकाल: सूर्योदय से पहले सरगी खाकर व्रत का संकल्प लें।

दोपहर: भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें।

पढ़ें :- महाशिवरात्रि पर बाबा विश्वनाथ लगातार 26 घंटे देंगे दर्शन, 10 लाख श्रद्धालु टेकेंगे माथा, न्यास परिषद की एडवाइजरी जारी

शाम: शुभ मुहूर्त में पूजा करें। रात्रि: चांद के दर्शन के बाद छलनी से चांद और फिर पति का चेहरा देखें। व्रत खोलना: पति के हाथ से जल ग्रहण करके व्रत खोलें।

Advertisement