नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बाद एक बार फिर ईवीएम का मुद्दा गरमाने लगा है। ये मुद्दा दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क के एक बयान के बाद सुर्खियों में आया। अब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की विश्वसनीयता पर सवाल उठाया है।उन्होंने चुनाव आयोग से ईवीएम और प्रक्रियाओं की पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने या उन्हें समाप्त करने की मांग की।
पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये
राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि, जब लोकतांत्रिक संस्थाओं पर कब्जा कर लिया जाता है, तो एकमात्र सुरक्षा चुनावी प्रक्रिया में निहित होती है जो जनता के लिए पारदर्शी होती है। ईवीएम फिलहाल एक ब्लैक बॉक्स है। EC को या तो मशीनों और प्रक्रियाओं की पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करनी चाहिए, या उन्हें समाप्त करना चाहिए।
When democratic institutions are captured, the only safeguard lies in electoral processes that are transparent to the public.
EVM is currently a black box. EC must either ensure complete transparency of the machines and processes, or abolish them.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 17, 2024
पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन
इससे एक दिन पहले ही राहुल गांधी ने ईवीएम को लेकर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने कहा कि,
भारत में ईवीएम एक “ब्लैक बॉक्स” हैं और किसी को भी उनकी जांच करने की अनुमति नहीं है। हमारी चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर गंभीर चिंताएं व्यक्त की जा रही हैं। जब संस्थानों में जवाबदेही की कमी हो जाती है तो लोकतंत्र एक दिखावा बन जाता है और धोखाधड़ी का शिकार हो जाता है।