Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. धनंजय सिंह ने भाजपा को समर्थन देने का किया एलान तो राजा भैया ने समर्थकों से कह दी ये बड़ी बात

धनंजय सिंह ने भाजपा को समर्थन देने का किया एलान तो राजा भैया ने समर्थकों से कह दी ये बड़ी बात

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के चार चरण पूरे होने के बाद अब उत्तर प्रदेश की राजनीति का पारा बढ़ता जा रहा है। जौनपुर से बसपा प्रत्याशी रहीं धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह का बसपा ने टिकट काट दिया था। इसके बाद धनंजय सिंह ने समर्थकों के साथ बैठकर बातचीत के बाद निर्णय लेने की बात कही थी। वहीं, आज धनंजय सिंह ने भाजपा के समर्थन का एलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि, प्रदेश की सरकार अच्छी चल रही है इसलिए भारतीय जनता पार्टी को वोट करें।

पढ़ें :- Gold-Silver Price : आयात शुल्क बढ़ने से सोना 8550 और चांदी 20500 रुपये महंगी, बाजार में हाहाकार

उधर, राजा भैया ने अपने कार्यकर्ताओं और सर्मथकों के साथ बैठक की। इस बैठक के बाद उन्होंने किसी भी पार्टी को समर्थन नहीं देने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि, जनसत्ता दल किसी भी पार्टी को समर्थन नहीं करेगी। सभी सम्मानित कार्यकर्ता और सर्मथक स्वतंत्र हैं और जिसको जहां वोट करना है करें।

राजा भैया ने कहा है कि कार्यकर्ताओं और समर्थकों को जो ठीक लगे, वह फैसला ले सकते हैं। इससे पहले केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और कौशांबी से भाजपा के प्रत्याशी और निवर्तमान सांसद विनोद सोनकर राजा भैया का समर्थन हासिल करने के लिए उनके कुंडा स्थित बेंती पैलेस पर पहुंचे थे।

Advertisement