Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. जब सत्ता अपराधियों की ढाल बन जाए, तो न्याय की उम्मीद किससे की जाए… राहुल गांधी का सरकार पर निशाना

जब सत्ता अपराधियों की ढाल बन जाए, तो न्याय की उम्मीद किससे की जाए… राहुल गांधी का सरकार पर निशाना

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांंधी ने सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, जब सत्ता अपराधियों की ढाल बन जाए, तो न्याय की उम्मीद किससे की जाए? डॉ. संपदा की मौत इस BJP सरकार के अमानवीय और संवेदनहीन चेहरे को उजागर करती है।

पढ़ें :- पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व पर फिर मंथन, दिल्ली में खरगे-राहुल संग हुई अहम बैठक, राजा वड़िंग के भविष्य पर सस्पेंस बरकरार

राहुल गांंधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, महाराष्ट्र के सतारा में बलात्कार और उत्पीड़न से तंग आकर डॉ. संपदा मुंडे की आत्महत्या किसी भी सभ्य समाज की अंतरात्मा को झकझोर देने वाली त्रासदी है। एक होनहार डॉक्टर बेटी, जो दूसरों का दर्द मिटाने की आकांक्षा रखती थी, भ्रष्ट सत्ता और तंत्र में बैठे अपराधियों की प्रताड़ना का शिकार बन गई।

जिसे अपराधियों से जनता की रक्षा की ज़िम्मेदारी दी गई थी, उसी ने इस मासूम के खिलाफ़ सबसे घिनौना अपराध किया – उसके साथ बलात्कार और शोषण किया। रिपोर्ट्स के अनुसार, BJP से जुड़े कुछ प्रभावशाली लोगों ने उस पर भ्रष्टाचार का दबाव डालने की कोशिश भी की।

राहुल गांंधी ने आगे लिखा, सत्ता संरक्षित आपराधिक विचारधारा का ये सबसे घिनौना उदाहरण है। यह आत्महत्या नहीं – संस्थागत हत्या है। जब सत्ता अपराधियों की ढाल बन जाए, तो न्याय की उम्मीद किससे की जाए? डॉ. संपदा की मौत इस BJP सरकार के अमानवीय और संवेदनहीन चेहरे को उजागर करती है। हम न्याय की इस लड़ाई में पीड़ित परिवार के साथ मज़बूती से खड़े हैं। भारत की हर बेटी के लिए – अब डर नहीं, न्याय चाहिए।

 

पढ़ें :- PM Kisan Yojana 23th Installment : चेक करें आपके खाते में आए 2000 रुपये, 23वीं किस्त नहीं आई तो आप इस हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल
Advertisement