नई दिल्ली : नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग का ओस्लो से हैदराबाद जाने वाली थीं, जहां वह 12 से 14 नवंबर तक तेलंगाना सरकार द्वारा आयोजित ‘भारत समिट’ में हिस्सा लेने जा रही थीं। हेले लिंग को ‘मीडिया का भविष्य’ (द फ्यूचर ऑफ मीडिया) विषय पर एक पैनल में बोलना था। लेकिन, नॉर्वे की पत्रकार ने दावा किया है कि बुधवार को ओस्लो से हैदराबाद उनकी उड़ान से कुछ घंटे पहले ही उनका भारतीय वीज़ा रद्द कर दिया गया। जिसको लेकर भारत में सियासत गरमाने लगी है। कांग्रेस ने इसको लेकर मोदी सरकार को घेरा है।
पढ़ें :- ‘मोदी कहीं नहीं जाएंगे...’ गाते दिखे केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, वीडियो तेजी से वायरल
कांग्रेस ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा, “आपको याद होगा – नॉर्वे में एक पत्रकार ने मोदी से सवाल किया था और मोदी भागते हुए नजर आए थे। अब वही पत्रकार Helle Lyng तेलंगाना में हो रहे ‘भारत समिट’ में आने वाली थीं, लेकिन उससे पहले ही उनका वीजा रद्द कर दिया गया। आखिर मोदी और उनकी सरकार को सवालों से डर क्यों लगता है?” इसके साथ ही विपक्षी दल ने लिंग का वीडियो संदेश को रिपोस्ट किया है। जिसमें नॉर्वे की पत्रकार बे बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पूछा कि आखिरी मौके पर उनका वीज़ा क्यों रद्द कर दिया गया।
आपको याद होगा – नॉर्वे में एक पत्रकार ने मोदी से सवाल किया था और मोदी भागते हुए नजर आए थे।
अब वही पत्रकार Helle Lyng तेलंगाना में हो रहे ‘भारत समिट’ में आने वाली थीं, लेकिन उससे पहले ही उनका वीजा रद्द कर दिया गया।
आखिर मोदी और उनकी सरकार को सवालों से डर क्यों लगता है?
पढ़ें :- सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती आज : राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी समेत तमाम लोगों ने अर्पित की पुष्पांजलि
— Congress (@INCIndia) November 12, 2026
इस वीडियो संदेश में हेले लिंग ने कहा, “मुझे लगता है कि शायद इसका संबंध इस बात से है कि मैंने मई 2026 में, नॉर्वे के ओस्लो में, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछने के लिए अपनी ‘प्रेस की स्वतंत्रता’ का इस्तेमाल किया था।” उन्होंने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार की आलोचना करने और भारत के प्रभावशाली अरबपतियों – मुकेश अंबानी और गौतम अडानी – से सवाल पूछने की वजह से भी शायद ऐसा हुआ हो।