Bihar News: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और कार्यकर्ता बिहार में आज धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। तेजस्वी यादव भी इस धरना प्रदर्शन में शामिल हुए हैं। उनकी मांग है कि, आरक्षण को फिर से लागू किया जाए और संविधान की नौवीं अनुसूची में डाला जाए।
पढ़ें :- Operation Sindoor Shaheed : ऑपरेशन सिंदूर पर राजनाथ सिंह अपने पुराने बयान को लेकर घिरे, कांग्रेस बोली- हमारे जवानों के बलिदान को छिपाया गया
तेजस्वी यादव ने कहा कि, हम जब 17 महीनें सत्ता में रहे तभी तो आरक्षण की सीमा बढ़ाई गई? उनके (NDA) कार्यकाल में ऐसा क्यों नहीं हुआ? नौटंकी तो वे लोग कर रहे हैं। इसे (आरक्षण को) नवीं अनुसूचि में क्यों नहीं डाला जा रहा है? जो आज बयान दे रहे हैं वही तो मेरे साथ बैठकर आरक्षण की घोषणा कर रहे थे।
इसके साथ ही कहा, 5 लाख नौकरी उसी दौरान (RJD-JDU के कार्यकाल के दौरान) मिला। खेल नीति, शिक्षा नीति उसी दौरान बनी। यह लोग (NDA) नाकारात्मक लोग हैं। अगर आप कुछ सकारात्मक बात कहेंगे तो उन्हें तकलीफ होनी ही है। हालांकि अगर वे सत्ता में बैठे है तो उनकी जिम्मेदारी बनती है…बिहार का विशेष राज्य का दर्जा तो छोड़ ही दीजिए… बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया गया तो जदयू के लोग ताली बजा रहे थे। क्यों नहीं मिलना चाहिए? हम चुनौती देते हैं JDU के नेताओं को कि वो बताएं क्या वे इसे (आरक्षण को) नवीं अनुसूचि में डालने के पक्ष में हैं या नहीं।