कानपुर। कानपुर में एक युवक की गर्लफ्रेंड और दूसरे युवक की पत्नी ने रमजान महीने में शारीरिक संबंध बनाने से इंकार कर दिया। इसके बाद दोनों ने साजिश रच कर प्रॉपर्टी डीलर के लड़के को गांव के बाहर बुलाया और उसके साथ कुकर्म किया। यही नहीं उसकी हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया। 10 लाख रुपए फिरौती मांगे जाने के मैसेज ने घटना के खुलासा में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। पुलिस ने कई संदिग्धों को उठाया। एक के पास मृतक का मोबाइल मिला। अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने बताया कि घटनाक्रम की जानकारी दी। बोले एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है। घटना अरौल थाना क्षेत्र के एक गांव की है।
पढ़ें :- केवल गीत नहीं, राष्ट्र की चेतना व साहस का मंत्र है वंदे मातरम् : योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के कानपुर के अरौल थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रॉपर्टी डीलर का पुत्र बीते 5 मार्च को जिम के लिए निकला था। फिर वापस नहीं आया। 6 मार्च को उसका शव कुएं के अंदर पड़ा मिला। इसके पहले मृतक के मोबाइल से परिजन से 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। इस बीच खोजबीन के दौरान कुएं में मासूम का शव मिला। यह देख घर में कोहराम मच गया। मृतक परिजन ने मैसेज के संबंध में पुलिस को जानकारी दी। सक्रिय हुई पुलिस ने कई संदिग्धों को उठाया। इसके बाद घटना का खुलासा हुआ।
क्या कहते हैं अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम?
अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम विजेंद्र द्विवेदी(Additional Deputy Commissioner of Police West Vijendra Dwivedi) ने बताया कि संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। एक के पास मृतक किशोर का मोबाइल फोन मिला। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि रमजान महीना होने के कारण उसकी गर्लफ्रेंड और उसके दोस्त की पत्नी शारीरिक संबंध से मना कर रही थी। इसलिए दोनों ने योजना बनाकर नाबालिग लड़के को कॉल गर्ल से मिलने के बहाने बुलाया। गांव के बाहर ले जाकर के उसके साथ कुकर्म किया गया। जिसकी हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया। एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। अन्य को गिरफ्तार करने के लिए टीम लगाई गई है। शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जानिए पूरा मामला?
पढ़ें :- मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव में छिड़ी जंग, कोडीन सिरप मामले में दोनों नेता लगा रहे है आरोप प्रत्यारोप
हुसैनी और अजहर बच्चे को पहले से जानते थे। उन्होंने उसे बहस बुलाया और फिर गाँव से आधा किलोमीटर दूर ले गए। वहां ले जाकर किशोर को रस्सी से बाँध दिया और दोनों ने मिलकर उसका रेप किया। बच्चा चीख रहा था तो उसके मुँह में कपड़ा ठूंस दिया। किशोर की हालत बिगड़ गई और कुछ देश में वह बेहोश हो गया। रेप के बाद दोनों लड़के ने रस्सी से उसका गला घोट दिया। सरिया लेकर उसके पेट में 42 बार भोंका। फिर उसके शव को कुए में फेंक दिया। मृतक किशोर गाँव के प्रॉपर्टी डीलर का बेटा है। अभी वह 5वीं क्लास में पढ़ता था। बच्चा मुस्लिम समुदाय से ही है।
पुलिस ने 24 घंटे के अंदर इस घटना के आरोपी नजर अली उर्फ हुसेनी (22) को गिरफ्तार कर लिया है। इस केस का दूसरा आरोपी जहर उर्फ अज्जू (24) फरार है। पुलिस पूछताछ के दौरान अली ने जो सच बताया, उसे सुनकर बड़े-बड़े अफसर हैरान रहे गए। बीबियां नहीं बनाने दे रही संबंध एडिशनल पुलिस कमिश्नर हरीश चंदर ने बताया कि रमजान का महीना चल रहा है तो इसमें पत्नियां रोजे में रहती हैं। ऐसे में वो अपने पत्नियों को संबंध नहीं बनाने दे रही। इस वजह से इन दोनों युवकों ने गाँव के ही एक बच्चे को अगवा कर लिया। इन्होंने सोचा कि ऐसा करने से उनकी सेक्सुअल डिजायर भी पूरी हो जाएगी साथ में फिरोती भी मिल जाएगा।