Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. जब भी देश में आदिवासी समाज पर अत्याचार हुआ PM मोदी से लेकर BJP के बड़े नेता चुप रहे: प्रियंका गांधी

जब भी देश में आदिवासी समाज पर अत्याचार हुआ PM मोदी से लेकर BJP के बड़े नेता चुप रहे: प्रियंका गांधी

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी महाराष्ट्र के नंदुरबार में न्याय संकल्प सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, देश के कई महापुरुषों से जुड़ी इस पावन धरती को मैं नमन करती हूं। आपने इस धरती को अपनी श्रद्धा और मेहनत से सींचा है। मेरी दादी इंदिरा गांधी जी हमेशा चुनाव का प्रचार यहीं से शुरू करती थीं। इंदिरा जी का आदिवासी समाज से काफी गहरा रिश्ता था। वह कहती थीं कि आपकी संस्कृति, दुनिया की सबसे अच्छी और मजबूत संस्कृति है। इंदिरा जी ने आपको जल-जंगल-जमीन पर अधिकार दिया। संविधान को मजबूत रखा और हमेशा आपके अधिकारों के लिए लड़ीं।

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

इसके साथ ही कहा, मेरे भाई राहुल गांधी जी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किमी की पैदल यात्रा की। ये यात्रा आपकी समस्याओं और जरूरतों को सुनने और समझने के लिए थी, आपके पास आने के लिए थी। हमारे देश में शायद ही कोई ऐसा नेता होगा, जो आपकी समस्याओं को समझने के लिए, आपसे मिलने के लिए इतना पैदल चला हो।

प्रियंका गांधी ने कहा कि, मणिपुर में एक महिला के साथ बहुत अत्याचार हुआ, उसे निर्वस्त्र करके घुमाया गया, कई लोगों की मौत हो गई, घर जलाया गया। मध्य प्रदेश में BJP के नेता ने एक आदिवासी युवा पर पेशाब कर उसका वीडियो बनाया और पूरे हिंदुस्तान में दिखाया। लेकिन हमारे प्रधानमंत्री चुप रहे। ये BJP की सच्चाई है।

साथ ही कहा, कांग्रेस पार्टी की राजनीतिक परंपरा की नींव महात्मा गांधी जी ने डाली थी। उन्होंने हमेशा सत्य के पथ पर चलने की बात कही थी और बताया था कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि होती है। लेकिन आज BJP की राजनीति अलग तरह की है। BJP को आपकी संस्कृति समझ नहीं आती है। जब भी देश में आदिवासी समाज पर अत्याचार हुआ है, PM मोदी से लेकर BJP का हर बड़ा नेता चुप रहा है।

कांग्रेस महासचिव ने कहा, हेमंत सोरेन जी देश के इकलौते आदिवासी मुख्यमंत्री थे। चुनाव के बीच में उन्हें जेल में डाल दिया गया है। यानी आप और आपके समाज पर BJP लगातार हमला कर रही है। नरेंद्र मोदी हजारों करोड़ रुपए खर्च कर एक नया संसद भवन बनाते हैं और उसका उद्धाटन खुद करते हैं। लेकिन हमारी राष्ट्रपति जी को उद्धाटन के लिए नहीं बुलाते हैं, उन्हें पूरा सम्मान नहीं मिलता है।

पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन

 

Advertisement