नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ का विरोध महाराष्ट्र की सत्ता में शामिल उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना के लिए तब एक राजनीतिक विवाद में तब्दील हो गया, जब विरोध-प्रदर्शन के दौरान उसके एक नेता ने भारी गलती कर दी। दरअसल, पार्टी नेता संजय निरुपम की अगुवाई में शिंदे सेना के कई नेता बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेन्स के दौरान सोनिया गांधी की किताब की प्रति फाड़ रहे थे। उनका आरोप है कि इस पुस्तक में वीर सावरकर का अपमान किया गया है। उनका आरोप है कि इस किताब में वीर सावरकर को नीचा दिखाया गया है और इतिहास को बदलने (या उसे अपने हिसाब से पेश करने) की कोशिश की गई है।
पढ़ें :- 'गोरखपुर में हमारे रोडशो में उमड़े जनसैलाब को देख जनता कह रही है कि किसी का गढ़ गड़बड़ा गया...' अखिलेश ने सीएम योगी पर साधा निशाना
इसी दौरान नेताओं ने विरोध जताते-जताते किताब की प्रति फाड़नी शुरू कर दी। इसी बीच शिंदे सेना गुट की प्रवक्ता शाइना एनसी ने गलती से बाल ठाकरे की ही तस्वीर फाड़ दी। इस पर अब जमकर बवाल हो रहा है। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना और कांग्रेस ने शिवसेना संस्थापक का अपमान करने के आरोप में शायना एनसी पर निशाना साधा है। हालांकि बाद में शिवसेना ने इस पर सफाई भी दी है। शायना एनसी ने स्पष्ट किया कि उन्होंने मणिशंकर अय्यर की तस्वीर फाड़ी थी, न कि बाल ठाकरे की।
अय्यर को चप्पल मार रहे बालासाहेब ठाकरे
दरअसल, जो तस्वीर फाड़ी गई, उसमें शिव सेना संस्थापक बाल ठाकरे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर के पुतले को चप्पलों से मारते हुए दिख रहे थे। शिवसेना नेता ठाकरे द्वारा अय्यर के पुतले को चप्पलों से मारने वाली तस्वीर प्रेस कॉन्फ्रेन्स में इसलिए लेकर आए थे ताकि वे उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना को घेर सकें। उनका तर्क था कि बाल ठाकरे कांग्रेस के कट्टर विरोधी थे, फिर भी उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने कांग्रेस के साथ गठबंधन कर रखा है।