Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. NEET 2024 की भयंकर चोरी के दौरान NTA का DG कौन था? मोदी सरकार ने उसे आज कहां बैठाया है…राहुल गांधी ने कहा-Google कीजिए और देखिए

NEET 2024 की भयंकर चोरी के दौरान NTA का DG कौन था? मोदी सरकार ने उसे आज कहां बैठाया है…राहुल गांधी ने कहा-Google कीजिए और देखिए

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने तीन मई को हुई NEET परीक्षा को रद्द कर दिया है। इसको लेकर अब देशभर में सियासी बवाल मचा हुआ है। राहुल गांधी लगातार इसको लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। अब उन्होंने सवाल उठाया कि, NEET 2024 की भयंकर चोरी के दौरान NTA का DG कौन था और मोदी सरकार ने उन्हें आज कहां बैठाया है। उन्होंने छात्रों से कहा कि, खुद Google कीजिए और देखिए अब उन्हें कौन सी जिम्मेदारी दी गयी है?

पढ़ें :- ये क्या गारंटी कि दुबारा करवाने पर परीक्षा फिर लीक नहीं होगी....NEET परीक्षा को रद्द होने पर राहुल गांधी ने साधा निशाना

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, देश के युवाओं के सामने एक गंभीर बात रखना चाहता हूं। एक काम कीजिए-खुद Google कीजिए: “NEET 2024 की भयंकर चोरी के दौरान NTA का DG कौन था, और मोदी सरकार ने उसे आज कहां बैठाया है?” देखा? समझ आया?

उन्होंने आगे लिखा, BJP इसी तरह आप जैसे लाखों मेहनती विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को इनाम देती है-उनकी रक्षा करती है, ऊपर से उन्हें तरक्की देती है। साफ़ है-मोदी जी और भाजपा आपके भविष्य की चोरी में ख़ुद साझेदार हैं। जिस बाज़ार में आपकी मेहनत, आपके सपने नीलाम हो रहे हैं, उसका एक ही उसूल है-जितनी बड़ी चोरी, उतना बड़ा इनाम।

इससे पहले राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, NEET 2026 की परीक्षा रद्द हो गयी। 22 लाख से ज़्यादा छात्रों की मेहनत, त्याग और सपनों को इस भ्रष्ट भाजपाई व्यवस्था ने कुचल दिया। किसी पिता ने कर्ज़ लिया, किसी मां ने गहने बेचे, लाखों बच्चों ने रात-रात भर जागकर पढ़ाई की, और बदले में मिला, पेपर लीक, सरकारी लापरवाही और शिक्षा में संगठित भ्रष्टाचार। यह सिर्फ़ नाकामी नहीं, युवाओं के भविष्य के साथ अपराध है।

हर बार पेपर माफिया बच निकलते हैं और ईमानदार छात्र सज़ा भुगतते हैं। अब लाखों छात्र फिर से वही मानसिक तनाव, आर्थिक बोझ और अनिश्चितता झेलेंगे। अगर अपनी तकदीर परिश्रम से नहीं, पैसे और पहुँच से तय होगा, तो फिर शिक्षा का मतलब क्या रह जाएगा? प्रधानमंत्री का तथाकथित अमृतकाल, देश के लिए विषकाल बन गया है।

पढ़ें :- केरल का मुख्यमंत्री कौन? दावेदारों की लिस्ट में केसी वेणुगोपाल समेत इनका नाम
Advertisement