नई दिल्ली। आईपीएल 2027 (IPL 2027) के रिटेंशन से ठीक पहले सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और मालकिन काव्या मारन (Kavya Maran) को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। टीम के सबसे खतरनाक और विस्फोटक ओपनर ट्रेविस हेड (Travis Head) व्यस्त अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल और वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते आईपीएल 2027 (IPL 2027) सीजन से हटने का फैसला कर सकते हैं।
पढ़ें :- महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल को कहा अलविदा, अब CSK में नई जिम्मेदारी के साथ आएंगे नजर
इस खबर के सामने आने के बाद ऑरेंज आर्मी के खेमे में हलचल मच गई है, क्योंकि ट्रेविस हेड (Travis Head) और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ने पिछले कुछ सालों में टीम के लिए रनों का अंबार लगाया था। ऐसे में हेड के नहीं होने से टीम की बल्लेबाजी पर बड़ा फर्क पड़ सकता है। हेड के अलावा हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस का भी आईपीएल 2027 (IPL 2027) खेलना मुश्किल है।
ट्रेविस हेड (Travis Head) के हटने से भले ही एसआरएच (SRH) की बल्लेबाजी कमजोर हुई हो, लेकिन इससे काव्या मारन की फ्रेंचाइजी का पर्स काफी मजबूत हो जाएगा। हेड को 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले 14 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया था और उनके हटने से यह पूरी रकम अब सीधे मिनी ऑक्शन के लिए टीम के बजट में जुड़ जाएगी।
ट्रेविस हेड (Travis Head) का रिकॉर्ड एसआरएच (SRH) के लिए शानदार रहा है। उन्होंने 43 मैचों में 1351 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 176 से ज्यादा का रहा है। अभिषेक शर्मा के साथ उनकी ओपनिंग पार्टनरशिप ने टी20 क्रिकेट में तहलका मचा दिया था, जिनका रन बनाने का औसत 12.27 रन प्रति ओवर रहा है।