Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. फिल्म ‘हनुमान अंश’ ऑस्कर में क्यों नहीं कर पाई एंट्री? निर्माता नम्रता सिंह ने किया बड़ा खुलासा, कही यह बात

फिल्म ‘हनुमान अंश’ ऑस्कर में क्यों नहीं कर पाई एंट्री? निर्माता नम्रता सिंह ने किया बड़ा खुलासा, कही यह बात

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। फिल्म ‘हनुमान अंश’ (Film ‘Hanuman Ansh’) इन दिनों ‘मिर्जापुर’, ‘हैवान’ और ‘टॉक्सिक’ जैसी फिल्मों को कड़ी टक्कर दे रही है। हालांकि, इतनी पॉपुलैरिटी मिलने के बाद भी फिल्म ऑस्कर (Oscars) के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री नहीं बन पाएगी। अब फिल्म की प्रोड्यूसर नम्रता सिंह ने इसकी वजह बताई है।

पढ़ें :- 'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 170 करोड़ पार, CM योगी से मिली फिल्म की पूरी टीम, अब यूपी में होगी टैक्स-फ्री?

ऑस्कर में एंट्री पर क्या बोलीं प्रोड्यूसर?

बॉलीवुड हंगामा (Bollywood Hungama) से बातचीत में जब प्रोड्यूसर नम्रता सिंह (Producer Namrata Singh) से पूछा गया कि फिल्म भारत की ओर से बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए ऑस्कर की ऑफिशियल एंट्री क्यों नहीं बन पाई। इस पर उन्होंने बताया कि टीम को ऑस्कर के लिए फिल्म सबमिट करने की प्रोसेस के बारे में जानकारी ही नहीं थी और इसी वजह से उनकी डेडलाइन मिस हो गई।

नम्रता सिंह (Namrata Singh) ने बताया कि 7 सितंबर को ऑस्कर के लिए फिल्म सबमिट करने की आखिरी तारीख थी और उनकी टीम डेडलाइन मिस कर गई। प्रोड्यूसर ने कहा कि उन्हें बाद में कई लोगों के फोन आने लगे कि उन्होंने फिल्म सबमिट क्यों नहीं की। लेकिन टीम को इस प्रोसेस के बारे में पता ही नहीं था। उन्होंने कहा कि वे इस समय बहुत सारे काम में व्यस्त हैं और उनकी टीम भी काफी छोटी है।

हनुमान अंश का बाकी भाषाओं में डबिंग पर काम जारी

पढ़ें :- 21 साल की अनुप्रिया नागर ने तीन साल की कमाई ‘हनुमान अंश’ में लगाई, बॉक्स आफिस कलेक्शन 100 करोड़ पार, अब बनीं Gen Z सेंसेशन

फिल्म की अन्य भाषाओं में डबिंग पर नम्रता सिंह (Namrata Singh) ने आगे बताया कि फिलहाल टीम ने फिल्म को तेलुगु में डब किया है और बाकी भाषाओं में डबिंग का काम भी किया जा रहा है। इसके अलावा फिल्म को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए एक्सेसिबिलिटी पर भी काम हो रहा है, ताकि अलग-अलग क्षमताओं वाले लोग भी फिल्म देख सकें।

जानें ‘हनुमान अंश’ के बारे में

‘हनुमान अंश’ (‘Hanuman Ansh’) को विशाल चतुर्वेदी ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म में शोभिना डब्ल्यू. सत्य, विहान एस. हेगड़े, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल के. रस्तोगी और गुलशन पांडे जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। फिल्म को रागिनी एस., नम्रता जी. सिंह, अनुप्रिया ए. नगर और विशाल चतुर्वेदी ने प्रोड्यूस किया है।

Advertisement