1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 170 करोड़ पार, CM योगी से मिली फिल्म की पूरी टीम, अब यूपी में होगी टैक्स-फ्री?

‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 170 करोड़ पार, CM योगी से मिली फिल्म की पूरी टीम, अब यूपी में होगी टैक्स-फ्री?

फिल्म हनुमान अंश (Film Hanuman Ansh) इस समय बॉलीवुड की सबसे ऐतिहासिक फिल्म बन चुकी है। इसने अभी तक आईं सभी हिंदी समेत रीजनल फिल्मों को कमाई के मामले में मात दे दी। 2 करोड़ के छोटे बजट में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 170 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। फिल्म हनुमान अंश (Film Hanuman Ansh) इस समय बॉलीवुड की सबसे ऐतिहासिक फिल्म बन चुकी है। इसने अभी तक आईं सभी हिंदी समेत रीजनल फिल्मों को कमाई के मामले में मात दे दी। 2 करोड़ के छोटे बजट में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 170 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। इसी बीच फिल्म को रिलीज हुए 33 दिन पूरे हो गए हैं।  अब इतिहास बनाने के बाद, फिल्म हनुमान अंश (Film Hanuman Ansh) की पूरी टीम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) से मिलने पहुंची। इसके बाद चर्चा तेज हो गई कि क्या उत्तरप्रदेश में टैक्स-फ्री होगी?

पढ़ें :- Viral Video : यूपी में जल जीवन मिशन बना 'कमीशन मिशन', अब बरेली में करीब 3.97 करोड़ रुपये से निर्माणाधीन टंकी किच्छा नदी में समाई

आधिकारिक आवास पर हुई मुलाकात

फिल्म के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी, प्रोड्यूसर और फिल्म की स्टारकास्ट के कुछ सदस्य मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे। इस दौरान टीम ने सीएम योगी के साथ फिल्म बनाने के अपने अनुभव शेयर किए और फिल्म से जुड़ी कई बातें कीं।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर इस मुलाकात की तस्वीरें भी शेयर की हैं। मुलाकात के दौरान फिल्म और इसके कुछ खास सीन्स पर चर्चा हुई। इन सीन्स में नीम करौली बाबा और नाथ संप्रदाय की परंपरा से जुड़े प्रसंग दिखाए गए हैं।

इन बातों पर हुई चर्चा

नाथ संप्रदाय हिंदू धर्म की एक आध्यात्मिक परंपरा है, जिसका संबंध भगवान शिव से माना जाता है। यह परंपरा योग, ध्यान और साधना पर खास ध्यान देती है। फिल्म की टीम के मुताबिक, योगी आदित्यनाथ ने फिल्म के उन महत्वपूर्ण सीन्स को भी देखा, जिनमें गोरखनाथ और नाथ संप्रदाय की परंपरा का जिक्र किया गया है। फिल्म में नीम करौली बाबा और नाथ परंपरा से जुड़े संतों के बीच के गहरे संबंध को भी दिखाया गया है।

जानें फिल्म ‘हनुमान अंश’ के बारे में

पढ़ें :- कुशवाहा, मौर्य, शाक्य और सैनी समाज अब फिर सपा का 'जंगलराज' नहीं आने देगा: केशव मौर्य

‘हनुमान अंश’ को विशाल चतुर्वेदी ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म में शोभिना डब्ल्यू. सत्य, विहान एस. हेगड़े, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल के. रस्तोगी और गुलशन पांडे जैसे कलाकार हैं। फिल्म को रागिनी एस., नम्रता जी. सिंह, अनुप्रिया ए. नगर और विशाल चतुर्वेदी ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म को सिनेपोलिस के जरिए पूरे भारत में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...