Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. CJP के प्रदर्शन में क्यों नहीं पहुंचे सोनम वांगचुक? वीडियो जारी कर बताई वजह

CJP के प्रदर्शन में क्यों नहीं पहुंचे सोनम वांगचुक? वीडियो जारी कर बताई वजह

By Sushil Sah 
Updated Date

नई दिल्ली। CJP के 10 अक्टूबर के दिल्ली प्रदर्शन में सोनम वांगचुक शामिल नहीं हुए। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर इसकी वजह बताई। वांगचुक के मुताबिक, इस समय वह लद्दाख में सर्दियों की तैयारियों और हिमालयी क्षेत्रों में जल सुरक्षा से जुड़े काम में व्यस्त हैं।

पढ़ें :- 'यह इमरजेंसी से भी बुरा है...' केजरीवाल ने अभिजीत दिपके और CJP प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने को बताया 'तानाशाही'

CJP प्रदर्शन से क्यों दूर रहे सोनम वांगचुक?

दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन का ऐलान किया गया था। इसमें सोनम वांगचुक के शामिल होने को लेकर भी काफी चर्चा थी। हाल ही में उन्होंने वीडियो संदेश के जरिए साफ किया कि वह दिल्ली नहीं पहुंच पाएंगे। साथ ही वांगचुक ने कहा कि फिलहाल वह लद्दाख में आने वाली सर्दियों की तैयारी में जुटे हैं। बता दें कि उनके काम में पानी की सुरक्षा के लिए कृत्रिम ग्लेशियर बनाने और GLOF यानी Glacial Lake Outburst Flood के खतरे से निपटने के प्रयोग शामिल हैं। साथ ही उन्होंने ऊंचे हिमालय में मौजूद करीब 200 से ज्यादा संभावित खतरनाक जल-स्रोतों को लेकर भी चिंता जताई।

‘देश की सुरक्षा के लिए करते रहेंगे काम’

वांगचुक ने अपने एक वीडियो संदेश में कहा कि सरकार की ओर से उनके काम में रुकावट डालने और उसे नुकसान पहुंचाने की कोशिशों के बावजूद भी वह देश की सुरक्षा के लिए काम करते रहेंगे। साथ ही उन्होंने CJP के नेताओं से एकजुट रहने और युवाओं से हर हाल में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अपील की। उन्होंने अपने संदेश में फैज अहमद फैज की मशहूर पंक्तियों का हवाला देते हुए कहा कि सियासत के अलावा भी कई जरूरी काम हैं। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को शुभकामनाएं देते हुए गांधी की अहिंसा के रास्ते पर चलने की अपील भी की।

पढ़ें :- अखिलेश ने पुलिस कार्रवाई पर दी चेतावनी, बोले- अगर सरकार ने आंदोलनकारियों को रोका तो देश में हर जगह जंतर-मंतर बन जाएगा

CJP के आंदोलन से सोनम वांगचुक की दूरी को प्रदर्शन के विरोध के तौर पर नहीं, बल्कि लद्दाख में अपने मौजूदा जल-सुरक्षा और सर्दियों से जुड़े काम को प्राथमिकता देने के रूप में पेश किया गया है।

Advertisement