Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Benefits of drinking water in a silver glass: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत क्यों चांदी के गिलास में पीती हैं पानी, बताये इसके फायदे

Benefits of drinking water in a silver glass: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत क्यों चांदी के गिलास में पीती हैं पानी, बताये इसके फायदे

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Benefits of drinking water in a silver glass: पुराने जमाने में राजा महाराजा चांदी के बर्तनों में खाना पीना पसंद करते थे। ये उनके शान और शौकत को दर्शाता था। अब के जमाने में भी कई लोग चांदी के गिलास में पानी पीना पसंद करते है। क्योंकि चांदी के गिलास में पानी पीने से शरीर को कई फायदे होते है।

पढ़ें :- Sitting Job Tips : लंबे समय तक बैठे रहने से बिगड़ सकता है ब्लड सर्कुलेशन, ऐसे रखें पैरों को एक्टिव

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत भी चांदी के गिलास में पानी पीती है। कंगना का कहनाहै कि उनकी मां ने चांदी के गिलास में पानी पीने की सलाह दी है। क्योंकि ये चंद्रमा को शीतलता प्रदान करता है और पित्त की समस्या से परेशान लोगो को फायदा होता है।

आयुर्वेद में भी चांदी के गिलास में पानी पीने की सलाह दी जाती है। चांदी के गिलास में पानी पीने से पॉजिटिविटी आती है और दिल और दिमाग शांत रहता है। आयुर्वेद के अनुसार चांदी शुद्ध धातु कहलाती है। पुराने समय में चांदी के बर्तनों में लोग खाना खाते थे। कुछ घरों में शिशु के अन्नप्रशन में आज भी चांदी के बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता है।

ऐसा कहा जाता है कि चांदी से शरीर हेल्दी रहता है और शरीर में एनर्जी क्रिएट होती है। तन के साथ साथ मन भी स्वस्थ्य रहता है। आयुर्वेद में कहा गया है कि चांदी के संपर्क में रहने से शरीर को मजबूती और शीतलता मिलती है। चांदी के बर्तनों में खाने पीने से पेट से संबंधित समस्याएं नहीं होती है।

शरीर को डिटॉक्स करते है और जिन लोगो को वात पित्त की समस्या रहती है उनके लिए चांदी के बर्तन बहुत फायदेमंद होते है। चांदी के गिलास में पानी पीने से पित्त की दिक्कत नहीं होती है। साथ ही शरीर बीमारियों से दूर रहता है। खांसी की बीमारी नहीं होती है और इम्युनिटी बेहतर होती है।

इसके अलावा चांदी के गिलास में पानी पीने से बैक्टीरियल इंफेक्शन से शरीर को बचाता है।शरीर का तापमान कंट्रोल में रहता है। गुस्सा कम आता है औऱ शरीर को ठंडा रखता है। साथ ही जिन लोगो के शरीर में खून की कमी रहती है कमी को दूर करता है।

पढ़ें :- तेल से भरे स्टोरेज टैंक में नहाता नजर आया युवक, वायरल वीडियो ने खाद्य तेल की हाइजीन व्यवस्था पर खड़े किए सवाल
Advertisement