Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान क्यों नहीं? मुख्य चुनाव आयुक्त ने बतायी बड़ी वजह

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान क्यों नहीं? मुख्य चुनाव आयुक्त ने बतायी बड़ी वजह

By Abhimanyu 
Updated Date

Maharashtra Assembly Election: चुनाव आयोग ने आज शुक्रवार (16 अगस्त 2024) को जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। हरियाणा में एक फेज में चुनाव कराए जाएंगे, जबकि जम्‍मू-कश्‍मीर में तीन चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। इसकी जानकारी मुख्‍य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी। हालांकि, महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है।

पढ़ें :- Lahore AQI :  लाहौर बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, जानें दूसरे और तीसरे नंबर पर किस शहर का नाम

दरअसल, हरियाणा की तरह महाराष्ट्र में भी मौजूदा सरकार का कार्यकाल नवंबर में समाप्त हो रहा है, जिसको देखते हुए जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के साथ महाराष्ट्र में भी विधानसभा चुनावों के ऐलान की उम्मीद जतायी जा रही थी। वहीं, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्‍य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, “इससे पहले पिछली बार महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनाव एक साथ हुए थे। उस समय जम्मू-कश्मीर में चुनाव नहीं होने थे। वहीं इस साल चार जगहों पर चुनाव होने हैं, ऐसे में सुरक्षा बलों की तैनाती को ध्यान में रखते हुए और जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों की अधिक मांग के चलते हमने दो-दो राज्यों का चुनाव अलग-अलग समय कराने का फैसला लिया है।”

क्या बीच में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है और महाराष्ट्र के परिणाम भी हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के साथ ही घोषित किए जा सकते हैं? इन सवालों के जवाब में राजीव कुमार ने कहा, “ऐसा नहीं किया जा सकता है कि दो राज्यों के चुनाव हो रहे हैं तो हम बीच में ही दो अन्य राज्यों के चुनावों का भी ऐलान कर दें। महाराष्ट्र में अभी बारिश हुई, कई सारे त्योहार भी हैं, तो इन सभी को ध्यान में रखते हुए हमने सोचा कि हमें इस समय दो राज्यों के ही चुनाव कराने चाहिए।”

बता दें कि जम्‍मू-कश्‍मीर में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्‍टूबर 2024 को वोट डाले जाएंगे, जबकि हरियाणा में 1 अक्टूबर को वोटिंग होगी। दोनों राज्यों के विधानसभा चुनावों की मतगणना 4 अक्टूबर को होगी।

पढ़ें :- 'ऐसे सनातन में नहीं रह सकता, अगले महीने इस्लाम या बौद्ध धर्म अपनाऊंगा', आगरा में फूट-फूट कर रोए सपा प्रत्याशी
Advertisement