नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अमेरिकी ट्रेड डील पर एक बार फिर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि, अमेरिका को खुश करने के लिए हमारे किसानों की कुर्बानी दी गयी है। मोदी जी ऐसा समझौता क्यों मानेंगे, जिसमें भारत इतना कुछ दे रहा और बदले में बहुत कम मिलता दिख रहा है? इस शर्मनाक आत्मसमर्पण का जवाब प्रधानमंत्री पर डाले गए “grips” और “chokes” में छिपा है।
पढ़ें :- मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, कहा-निष्पक्ष चुनाव की धज्जियां उड़ाने वालों से हिसाब होकर रहेगा
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, व्यापार समझौते पर संसद में अपने भाषण में मैंने Jiu-Jitsu का उदाहरण क्यों इस्तेमाल किया? अमेरिकियों को खुश करने के लिए हमारे किसानों की कुर्बानी क्यों दी गई? अमेरिका को हमारे तेल आयात तय करने देकर भारत की ऊर्जा सुरक्षा से समझौता क्यों किया गया?
व्यापार समझौते पर संसद में अपने भाषण में मैंने Jiu-Jitsu का उदाहरण क्यों इस्तेमाल किया?
अमेरिकियों को खुश करने के लिए हमारे किसानों की कुर्बानी क्यों दी गई?
अमेरिका को हमारे तेल आयात तय करने देकर भारत की ऊर्जा सुरक्षा से समझौता क्यों किया गया?
पढ़ें :- सपा-कांग्रेस में गठबंधन के बावजूद यूपी में अब खुलकर होगी वर्चस्व की जंग, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान से हो गया साफ
बिना किसी पारस्परिक वादे के, हर… https://t.co/N3DS9BIEuU
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 20, 2026
उन्होंने आगे कहा, बिना किसी पारस्परिक वादे के, हर साल $100 बिलियन का अमेरिकी आयात बढ़ाने पर सहमति क्यों दी गई? मैंने यह क्यों कहा कि यह समझौता भारत को एक data colony बना सकता है? मोदी जी ऐसा समझौता क्यों मानेंगे, जिसमें भारत इतना कुछ दे रहा और बदले में बहुत कम मिलता दिख रहा है? इस शर्मनाक आत्मसमर्पण का जवाब प्रधानमंत्री पर डाले गए “grips” और “chokes” में छिपा है।