Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. शारीरिक संबंध बनाने के लिए पत्नी प्रतिदिन करती है 5000 रुपए की डिमांड, प्राइवेट पार्ट पर मारती है, पीड़ित पति की शिकायत सुन पुलिस भी हैरान

शारीरिक संबंध बनाने के लिए पत्नी प्रतिदिन करती है 5000 रुपए की डिमांड, प्राइवेट पार्ट पर मारती है, पीड़ित पति की शिकायत सुन पुलिस भी हैरान

By santosh singh 
Updated Date

बेंगलुरु। बेंगलुरु (Bengaluru) में एक आईटी इंजीनियर (IT Engineer) ने अपनी पत्नी और उसके परिवार के खिलाफ थाने में एफआईआर (FIR) दर्ज कराई है। युवक ने ससुरालवालों पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। फरियादी ने शिकायत में दावा किया कि शादी के तीन साल बाद भी उनकी पत्नी उनके साथ ठीक से नहीं रह रही है और शारीरिक संबंध (Physical Relations)  बनाने के लिए प्रतिदिन 5000 रुपए की मांग करती है। इस मामले में बेंगलुरु पुलिस (Bengaluru Police) ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पढ़ें :- यूपी में गजब सियासी संयोग : दोपहर में पूर्व MLA ने थामा सपा का दामन, शाम होते ही भाजपा ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य

सॉफ्टवेयर इंजीनियर (Software Engineer) ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी शादी 14 अगस्त 2022 को लिंगायत मैट्रिमोनी (Lingayat Matrimony) के जरिए हुई थी। शादी से पहले ही पत्नी और उनकी मां ने पैसे की मांग शुरू कर दी थी। शादी से पहले पत्नी की मां ने खाते में 3 लाख रुपए ट्रांसफर करवाए और 50000 रुपए नकद भी लिए, यह दावा करते हुए कि यह शादी के खर्च के लिए है। शादी के बाद भी मांगें और उत्पीड़न का सिलसिला जारी रहा। फरियादी का आरोप है कि पत्नी ने शादी के बाद से उनके साथ वैवाहिक जीवन (Marriage Life) को सामान्य रूप से नहीं अपनाया। जब भी उन्होंने फिजिकल रिलेशन (Physical Relations) की कोशिश की तो पत्नी ने आत्महत्या की धमकी दी और एक डेथ नोट छोड़कर उन्हें ब्लैकमेल किया। पति ने यह भी दावा किया कि पत्नी ने उनके प्राइवेट पार्ट (Private Part) पर भी हमला कर हत्या का प्रयास किया।

पीड़ित पति के अनुसार, पत्नी और उसके परिवार ने घर खरीदने के लिए 60 लाख रुपए की मांग की और हर महीने 75 हजार रुपए की ईएमआई (EMI) भरने का दबाव बनाया। मना करने पर पत्नी ने शारीरिक संबंध (Physical Relations) बनाने से इनकार कर दिया और कहा कि जब तक उसकी मांगें पूरी नहीं होंगी, वह संबंध नहीं बनाएगी। उसने पति को यह भी सुझाव दिया कि वे 60 साल की उम्र के बाद बच्चे पैदा करने पर विचार करें। जब पति ने तलाक की बात की, तो पत्नी ने समझौते के रूप में 45 लाख रुपए की मांग की।

प्रोफेशनल लाइफ पर असर

एक कंपनी कंपनी में सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल ने बताया कि पत्नी के उत्पीड़न के कारण उनकी नौकरी चली गई। वर्क फ्रॉम होम के दौरान पत्नी उनकी ऑनलाइन मीटिंग्स में दखल देती थी, बहस करती थी और नाचकर गाकर बाधा डालती थी। पति ने अपने मोबाइल फोन में पत्नी की इन हरकतों को रिकॉर्ड किया है, जिसे उन्होंने सबूत के तौर पर पेश किया।

पढ़ें :- IND vs NZ 3rd T20I : आज सीरीज अपने नाम करने उतरेगी टीम इंडिया, जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच

पत्नी के जवाबी आरोप

दूसरी ओर, पत्नी ने पति पर मारपीट, दहेज उत्पीड़न और नौकरानी जैसा व्यवहार करने का आरोप लगाया। उसने दावा किया कि पति का परिवार उसे प्रताड़ित करता है और उसकी सास ने बेडरूम में कैमरा लगाने का सुझाव दिया। पत्नी ने यह भी कहा कि उसे अच्छा खाना तक नहीं दिया गया और पति ने घर की जरूरी चीजें नहीं खरीदी। उसने कहा कि ऐसे माहौल में मैं बच्चे कैसे पैदा कर सकती हूं? मैंने भी बेहतर जीवन की उम्मीद की थी।

पुलिस की कार्रवाई

पति की शिकायत के बाद पुलिस ने पत्नी को बयान के लिए बुलाया। पत्नी ने बयान में वैवाहिक संबंध (Marital Relations) जारी रखने में अरुचि जताई। पुलिस ने इस मामले में एनसीआर (NCR) दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब पति ने पुलिस से अनुरोध किया है कि तलाक होने तक पत्नी और सास को उसकी सुरक्षा की जाए।

पढ़ें :- उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद मीडिया से मुखातिब हुई दीपिका राठौर, बोलीं-आत्महत्या तक का आया ख्याल
Advertisement