Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आजम खान से जेल में मिलने पहुंची पत्नी तंजीम फातिमा , स्वास्थ्य के बारे में ली जानकारी

आजम खान से जेल में मिलने पहुंची पत्नी तंजीम फातिमा , स्वास्थ्य के बारे में ली जानकारी

By शिव मौर्या 
Updated Date

रामपुर। रामपुर की जिला जेल में बंद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से मिलने के लिए उनकी पत्नी तंजीम फातिमा पहुंचीं। मुलाकात के दौरान उन्होंने आजम खान की सेहत की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि, आजम खान की तबीयत पहले जैसे ही है। उम्र और लगातार इलाज के कारण उनकी सेहत को लेकर चिंता बनी रहती है। हालांकि, इस मुलाकात के दौन और किन मुद्दों पर बातें हुईं वो स्पष्ट नहीं हो सका।

पढ़ें :- सपा नेता आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली कोई राहत, पूर्व मंत्री की याचिका हाईकोर्ट ट्रांसफर

तंजीम फातिमा की तरफ से कहा गया कि, परिवार के लोग उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं। न्यायालय पर उन्होंने पूरा भरोसा है और उनकी जीत होगी। साथ ही कहा, हम कानून प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ते रहेंगे। आजम खान और अब्दुल्ला आजम रामपुर की जिला कारागार में न्यायिक हिरासत में बंद हैं।

 

 

पढ़ें :- आजम खान को मुसलमान होने की नहीं, भ्रष्टाचार की सजा मिली; केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
Advertisement