Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सोनिया गांधी के परिवार को छोड़कर नहीं जाएंगे…कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर बोले दिग्विजय सिंह

सोनिया गांधी के परिवार को छोड़कर नहीं जाएंगे…कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर बोले दिग्विजय सिंह

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गईं हैं। कहा जा रहा है कि, कमलनाथ बेटे नकुलनाथ के साथ भाजपा में शामिल हो सकते हैं। अचानक आज वो बेटे के साथ दिल्ली रवाना हुए हैं। ऐसे में चर्चाओं का बाजार और ज्यादा गर्म हो गया है। इस बीच कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि, वो सोनिया गांधी का परिवार छोड़कर नहीं जाएंगे।

पढ़ें :- UP Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्ताव पर लगी मुहर, पीआरडी के जवानों को दिया तोहफा

दिग्विजय सिंह ने कहा कि, कमलनाथ छिंदवाड़ा में हैं। मेरी कल रात उनसे बात हुई है वे छिंदवाड़ा में हैं। जिस व्यक्ति ने अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत नेहरू-गांधी परिवार के साथ की थी, वे उस समय उनके साथ खड़े थे जब पूरी जनता पार्टी और केंद्र की सरकार इंदिरा गांधी को जेल भेज रही थी। आप उनसे उम्मीद भी कैसे कर सकते हैं कि वे सोनिया गांधी के परिवार को छोड़कर जाएंगे।

बता दें कि, शनिवार को कमलनाथ ने छिंदवाड़ा के कार्यक्रम रद्द किए और उसके बाद भोपाल होकर दिल्ली रवाना हो गए। दिल्ली में इस समय भाजपा की बड़ी बैठक चल रही है। मध्य प्रदेश भाजपा के सभी बड़े नेता इस समय दिल्ली आए हुए हैं। ऐसे में कमलनाथ और उनके सांसद बेटे नकुलनाथ का अचानक दिल्ली रवाना होना, उनके भाजपा में शामिल होने के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

 

पढ़ें :- BJP सरकार ने जनता पर “Digital Payments Tax” लगाकर बचत को भी तबाह करने की योजना बना दी: खरगे
Advertisement