Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दो करोड़ नौकरियां देंगे, विदेशों से काला धन लाऊंगा लेकिन कुछ नहीं किया…खरगे ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

दो करोड़ नौकरियां देंगे, विदेशों से काला धन लाऊंगा लेकिन कुछ नहीं किया…खरगे ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

By शिव मौर्या 
Updated Date

Haryana Elections 2024: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, मोदी जी केवल अपने पूंजीपति मित्रों का साथ देते हैं। किसानों का साथ नहीं देते। अमीर लोगों का ₹16 लाख करोड़ माफ़ करते हैं और किसानों को GST के बोझ तले दबाकर रखते हैं, MSP की गारंटी नहीं देते।

पढ़ें :- घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी, आम आदमी को लगा महंगाई का तगड़ा झटका

उन्होंने कहा, नरेंद्र मोदी कहते थे: हर साल 2 करोड़ नौकरियां देंगे, विदेशों से काला धन लाऊंगा, सबके खाते में 15-15 लाख आएंगे। अब हरियाणा में आकर कह रहे हैं कि हम 5 लाख नौकरी देंगे, जबकि यहां पहले से ही 1 लाख से ज्यादा पद खाली हैं। हरियाणा में 10 साल से BJP सरकार में हैं, तब आपने नौकरियां क्यों नहीं दी? इसलिए मैं कहता हूं- मोदी जी भरोसा तोड़ने वालों के सरदार हैं।

BJP कहती है कि यहां हमारी डबल इंजन सरकार है। लेकिन सवाल है कि अपने हरियाणा के लोगों के लिए क्या किया? मनोहर लाल खट्टर ने यहां 9 साल हुकूमत की, लेकिन अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया। इसीलिए मैं कहता हूं कि BJP झूठों की सरदार है। देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी ने ‘जय जवान-जय किसान’ का नारा दिया था। लेकिन नरेंद्र मोदी को न जवान की पड़ी है, न किसान की। उन्हें केवल RSS का एजेंडा मालूम है। ये किसानों का दर्द नहीं जानते, ये सिर्फ किसानों को डराते हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, हरियाणा की BJP सरकार ने प्रदेश के ऊपर 3.17 लाख करोड़ का कर्ज बढ़ा रखा है। कांग्रेस के समय ये सरप्लस स्टेट था, हमारे पास पैसे थे। इसलिए हमने बहुत काम किया। लेकिन ये तो भरपेट खाते हैं और कर्ज लेकर बैठ जाते हैं। BJP चुनाव के समय तरह-तरह के वादे कर रही है। जबकि बीते 10 साल से हरियाणा में खुद BJP की सरकार है। सरकार में रहते हुए BJP ने कुछ नहीं किया। इसीलिए मैं कहता हूं कि डबल इंजन की सरकार फेल है।

पढ़ें :- Hockey Junior Asia Cup 2026 : भारत की जीत पर सीएम योगी ने दी बधाई, बोले -प्रदेश के हॉकी खिलाड़ियों के योगदान को बताया प्रेरणादायी
Advertisement