Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Winter cloves : सर्दियों में रात को लौंग खाने के बहुत फायदे हैं , शरीर को मिलता है आराम

Winter cloves : सर्दियों में रात को लौंग खाने के बहुत फायदे हैं , शरीर को मिलता है आराम

By अनूप कुमार 
Updated Date

Winter cloves :  भारतीय रसोई घर में पाया जाने वाला चमत्कारी मसाला लौंग सर्दियों में बहुत कारगर होता है।  रात को सोने से पहले लौंग खाने से आपको एक साथ कई लाभ मिल सकते हैं। आहार विशेषज्ञों के अनुसार,  इससे गैस, एसिडिटी, अपच और पेट फूलने की समस्या कम हो सकती है। आइए जानते हैं।

पढ़ें :- पतंजलि घी को नकली कहना ब्रजभूषण शरण सिंह पर पड़ा भारी, बाबा रामदेव की कंपनी ने दायर किया 50 करोड़ के मानहानि का मुकदमा

लौंग पाचन एंजाइम्स के स्राव को बढ़ाती है। इससे गैस, एसिडिटी, अपच और पेट फूलने की समस्या कम हो सकती है।

लौंग में यूजेनॉल नाम का एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो बैक्टीरिया और वायरल इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है और इम्यूनिटी को बढ़ाता है। लौंग गले की खराश और बलगम को कम कर सकती है।

लौंग नेचुरल कफ सप्रेसेंट की तरह काम करती है। खासकर इसका सेवन करने से दांत के दर्द, गले में दर्द या बॉडी पेन में फायदा मिल सकता है।

कैसे खाएं?
न्यूट्रिशनिस्ट कहती हैं, रात में खाना खाने के बाद लौंग को मुंह में रखकर धीरे-धीरे चबाएं। इसका अर्क धीरे-धीरे निगल लें।

पढ़ें :- अब घर पर बनाये खट्टी-मिठ्ठी जीरा पाचक गोलियां, खाने के बाद मुंह का स्वाद हो जाएगा लाजवाब
Advertisement