winter health honey : सर्दियों में बहने वाली हवाएं शरीर को प्रभावित करती है। ठंड में बहने वाली हवाओं से लड़ने के लिए शहद बहुत कारगर साबित होता है।सर्दियों में शहद का सेवन बहुत लाभकारी होता है। शहद में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, गले की खराश को कम करने और अपने एंटीऑक्सीडेंट, जीवाणुरोधी गुणों की भरमार होती है। आयुर्वेद इसे अमृत समान कहता है।
पढ़ें :- Heatstroke : गर्मियों में बाहर निकलते समय लू से ऐसे करें बचाव, कूलिंग के करें ये काम
सर्दी के मौसम में इसे गर्म पानी या चाय में मिलाकर सेवन किया जा सकता है, या सर्दी की बीमारियों जैसे खांसी और रूखी त्वचा से लड़ने के लिए त्वचा पर लगाया जा सकता है।
पाचन में सुधार: रोजाना गर्म शहद और पानी का मिश्रण पाचन और समग्र स्वास्थ्य में मदद कर सकता है।
सर्दियों में शहद का उपयोग ऐसे करें
सुबह गर्म पानी या हर्बल चाय में एक चम्मच शहद मिलाकर पिएं।
सर्दी या खांसी के पहले लक्षण दिखने पर एक चम्मच शहद लें।
इसे अपनी चाय या टोस्ट में प्राकृतिक स्वीटनर के रूप में प्रयोग करें।
शुष्क त्वचा को नमी प्रदान करने के लिए इसे अपने चेहरे पर मास्क की तरह लगाएं।