पढ़ें :- उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, तंबाकू-निकोटिन वाले गुटखा-पान मसाला पर प्रतिबंध
सर्दियों में लाभकारी जड़ी-बूटियाँ
तुलसी: तुलसी को औषधीय गुणों के कारण, इसे सर्दी-जुकाम के इलाज में इस्तेमाल किया जाता है। जुकाम में तुलसी अमृत के समान फल देती है।
अदरक: यह सर्दी-जुकाम के लक्षणों से राहत दिलाता है और शरीर को गर्म रखता है।अदरक के रस में शहद मिलाकर चाटने से भी जुकाम में आराम मिलता है।
हल्दी: इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं और यह शरीर की प्रतिरक्षण क्षमता को बढ़ाता है, इंडिया टीवी हिंदी बताता है।
पढ़ें :- Navratri Fasting Health : नवरात्रि व्रत में डायबिटीज के मरीज इन बातों का रखें ध्यान ? नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर लेवल
मुलेठी: इसमें कई पोषक तत्व होते हैं और यह शरीर की प्रणालियों को मजबूत बनाती है। मुलेठी के फायदे पाचन तंत्र, इम्यूनिटी और कई अन्य बीमारियों में भी राहत दिलाने में भी गिने जाते हैं।
पुदीना: यह ताज़गी देता है और सर्दी के लक्षणों को कम करने में मदद करता है।
दालचीनी: यह शरीर को गर्म रखती है और कई सर्दियों से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाती है।इसे चाय, दूध, या पानी में मिलाकर सेवन किया जा सकता है।
गिलोय: यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।