Winter Herbs : मौसम ने तेजी से करवट बदलना शुरु कर दिया है। बदलते मौसम में अधिकांश इलाकों में दिन में चटख धूप के बीच तेज रफ्तार से पछुआ हवाएं सेहत और त्वचा के लिए हानिकारक होती है। ऐसे में सर्दियों में कई जड़ी-बूटियां उपयोगी होती हैं, जिनका इस्तेमाल अलग अलग तरह से किया जा सकता है। ठंड के मौसम अक्सर परेशान करने वाली सर्दी-ज़ुकाम के लिए अदरक, मुलेठी, हल्दी, और पुदीना जैसी जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल किया जाता है। इस समस्या में तुलसी, लेमन ग्रास, ऑरिगेनो, और तिमरू की पत्तियों का मिश्रण चाय के रूप में पीने से फायदा होता है।
पढ़ें :- Water chestnut in winter : ठंड में सिंघाड़ा बहुत फायदेमंद है , शरीर को दे ताकत देता है
लहसुन की 6-8 कलियों को घी में भूनकर खाएं। लहसुन में एलिसिन नाम का रसायन होता है, जो एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल, और एंटी-फ़ंगल होता है।
मेथी और अलसी को 4-5 ग्राम की मात्रा में लेकर एक गिलास पानी में उबालें। जब अच्छी तरह उबल जाए, तब इसकी 4-4 बूंदें दोनों नाक में डालें।
चाय या दूध में जायफल को बारीक पाउडर के रूप में अपनी इस्तेमाल करें।
इन दिनों दाल व सब्जी में लौंग का उपयोग अवश्य करें।