Winter Tulsi Plant Prevent : सर्दियों में संवेदनशील और कोमल पौधों को मुरझाने से बचाना बड़ा काम है।धार्मिक महत्व रखने वाले पवित्र तुलसी के पौधे को ठंड़ से बचाने के लिए कुछ उपय करना जरूरी है। सर्दियां आते ही तुलसी की ग्रोथ एक जगह रुक जाती है और पौधा मुर्झाने लगता है। आइये जानते है उन उपायों के बारे में जिसे अपनाकर आप ठंड के मौसम में भी तुलसी के पौधे को हरा-भरा रख सकते हैं।
पढ़ें :- Surya Gochar 2026 : सूर्य देव 15 मार्च को मीन राशि में करेंगे प्रवेश , इन राशियों का शुरू हो सकता है सुनहरा समय
ऐसे बाचाएं तुलसी के पौधे
मंजरी समय पर काटें
सर्दियों में तुलसी में अक्सर छोटे फूल या बीज (मंजरी) दिखने लगते हैं। इन्हें तुरंत काट देना चाहिए। मंजरी आने पर पौधा बीज बनाने में ऊर्जा लगाता है और ग्रोथ रुक जाती है। ऐसे में समय-समय पर मंजरी हटाते रहें, इससे पौधे की ग्रोथ और बेहतर होती है।
तुलसी के पौधे की सुरक्षा के लिए, उसे पर्याप्त धूप वाली जगह पर रखें, जैसे खिड़की के पास, ताकि वह पाले और ठंड से न मरे।
सर्दियों की रात में पौधे को एक सुरक्षात्मक आवरण से ढक दें।
पढ़ें :- Chaitra Amavasya 2026 : चैत्र अमावस्या पर स्नान-दान, पूजा-पाठ के साथ पितरों के लिए करें तर्पण,नकारात्मकता दूर होगी
पौधे पर प्रतिदिन पानी छिड़कने से शुष्क इनडोर वातावरण में नमी बनाए रखने में मदद मिल सकती है।