पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुई कैबिनेट की बैठक में आज अहम प्रस्ताव पास हुआ है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि, नई सरकार की प्रथम कैबिनेट बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें बिहार के भविष्य को गति देने के लिए 6 महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
पढ़ें :- Vaishali Boat Accident : जब एक घर से सात व दूसरे से पांच बच्चों के उठे शव तो मची चीत्कार,मौत का ऐसा मंजर देख रो पड़ीं डीएम
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, बिहार की विकास यात्रा में आज एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी की अध्यक्षता में नई सरकार की प्रथम कैबिनेट बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें बिहार के भविष्य को गति देने वाले 6 महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बिहार की विकास यात्रा में आज एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया। माननीय मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी की अध्यक्षता में नई सरकार की प्रथम कैबिनेट बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें बिहार के भविष्य को गति देने वाले 6 महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
इन निर्णयों में औद्योगिक क्लस्टर का…
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) November 25, 2025
पढ़ें :- सड़क पर पुलिस और युवक ने एक दूसरे को पटक-पटक मारा, सिपाही की वर्दी भी फटी; घटना का वीडियो वायरल
इन निर्णयों में औद्योगिक क्लस्टर का विकास, नई चीनी मिल की स्थापना, स्टार्टअप नीति में सुधार जैसे दूरदर्शी प्रस्ताव शामिल हैं, जिनका सीधा लाभ हमारे किसानों, युवाओं और उद्योग जगत को प्राप्त होगा। इन नीतिगत सुधारों के साथ बिहार आज प्रगति, निवेश और रोजगार के नए दौर की ओर आत्मविश्वास के साथ अग्रसर है। एनडीए सरकार राज्य के चहुंमुखी विकास के लिए संकल्पित है।