लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर 16 अगस्त को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) हॉस्पिटल, पार्क रोड, हजरतगंज, लखनऊ में लखनऊ पुलिस मित्र परिवार एवं ईश वेलफेयर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 16वें स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। लखनऊ पुलिस मित्र परिवार पुलिस विभाग के कर्मियों व आम रक्तदाताओं का एक संयुक्त समूह है, जिसका उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों की जीवन रक्षा के लिए रक्तदान करना तथा समाज में रक्तदान के प्रति जनजागरूकता पैदा करना है। समूह पुलिस एवं आमजन के बीच सेवा और मानवता की भावना को मजबूत करने का निरंतर प्रयास करता है।
पढ़ें :- लखनऊ पुलिस मित्र परिवार के तरफ से 16वां स्वैच्छिक रक्तदान महायज्ञ का आयोजन 16 अगस्त को सिविल हॉस्पिटल में
शिविर में 100 से अधिक समाजसेवियों, युवाओं व जागरूक नागरिकों ने सहभागिता की, जिनमें 45 रक्तदाताओं व रक्त वीरांगनाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर राष्ट्रहित एवं मानवता की सेवा का संकल्प निभाया। 05 रक्त दाताओं ने स्वास्थ्य कारणों से रक्तदान करने में असमर्थ रहे। यह आयोजन लखनऊ पुलिस मित्र परिवार के संरक्षक व सेवानिवृत्त IPS कविंद्र प्रताप सिंह की संरक्षता , संस्थापक व आयोजक जितेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में उत्साहपूर्ण व भावनात्मक वातावरण में संपन्न हुआ। युवाओं को रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंदों का जीवन बचाने के लिए प्रेरित किया गया।
शिविर की सफलता में फाउंडर मेंबर सरिता सिंह, ज्योति खरे सिविल डिफेंस , फाउंडर मेम्बर नूतन वर्मा, प्रचार जंक्शन के डाइरेक्टर सत्यम पांडेय,फाउंडर मेम्बर प्रशांत बाजपेई सिविल डिफेंस (एडीसी) मनोज वर्मा, शैल वर्मा,वीरेश सिंह सहित अश्वनी कुमार, आशीष सिंह, पवन सिंह, संजय सिंह, अनुज श्रीवास्तव, एडवोकेट रिचा मिश्रा उपाध्यक्ष निर्मल एजूकेशन वेलफेयर सोसाइटी , बी.के. सिन्हा, दीप्ति शर्मा स्वप्निल शुक्ला सुधा टंडन एवं अन्य सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
पढ़ें :- लखनऊ व्यापार मण्डल ने UPI शुल्क, जियो टैगिंग, अतिक्रमण व प्रशासनिक उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज बुलंद की
सीएमएस डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी हॉस्पिटल ने शिविर का उद्घाटन कर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि आज आप केवल रक्त नहीं, बल्कि किसी के जीवन की आशा दान कर रहे हैं। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ संगीता टंडन व ब्लड बैंक के स्टाफ् का विशेष सहयोग रहा। शिविर के प्रथम रक्तदाता विपिन शुक्ला, द्वितीय रक्तदाता शिवम सिंह व तृतीय रक्त वीरांगना नूतन वर्मा रहीं।
उक्त रक्तदान शिविर में रक्त वीरांगना सरिता सिंह, दीप्ति शर्मा, नूतन वर्मा, स्वप्निल शुक्ला, सिम्मी यादव, चित्रसेन सिंह, अमरेश कुमार, धीरेंद्र मिश्रा, अविनाश पांडेय, गौरव, शाहू, रतन सक्सेना,गौरव श्रीवास्तव, बी के सिन्हा, वीरेश सिंह, नीरज मिश्रा, राजेंद्र कुमार, मुरली ,अवधेश राजपूत, अंकुल कुमार,आशीष कुमार,राजेश कुमार, सिविल डिफेंस से रजत द्विवेदी, विशाल चौरसिया, बाराबंकी से आयुष सिंह,अनिल कुमार गौरी शंकर, अमन गुप्ता,सहित कई रक्तवीरो ने एक हाथ तिरंगा एक हाथ रक्तदान किये। शिविर में वर्षा फाउंडेशन के फाउंडर अरविंद कुमार, श्री ईष्ट नारायण चेरिटेबल सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों एवं मीडिया बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति भी रही।