गाजियाबाद में बुधवार को नंदग्राम पुलिस ने एसिड अटैक घटना का खुलासा किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महिला ने अपने पति और प्रेमी की पत्नी को फंसाने के लिए खुद पर एसिड अटैक कराया था। महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पूरा प्लान बनाया था।
पढ़ें :- 85 साल के पिता को बेटे ने लात-घूंसों से पीटा, संपत्ति के लिए मानवता को झकझोर देने वाली घटना
प्लान के तहत कैब चालक से खुद पर एसिड अटैक कराया था। पुलिस का कहना है कि महिला उसके प्रेमी और कैब ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी सिटी राजेश कुमार ने मीडिया को बचाया कि राजनगर एक्टेंशन स्थित मिगसन सोसाइटीमें रहनेवाली प्रियंका शर्मा एक कंपनी में हाईप्रोफाइल जॉब करती हैं।
गाजियाबाद, UP में प्रियंका शर्मा ने अपने ऊपर खुद ही एसिड अटैक करवा लिया। वो चाहती थी कि पति और बॉयफ्रेंड की पूरी फैमिली जेल चली जाए। ताकि वो बॉयफ्रेंड पुलकित त्यागी से शादी कर सके। पुलिस ने आज दोनों को अरेस्ट किया। pic.twitter.com/CCN6M9czKh
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) August 28, 2024
पढ़ें :- मायावती ने भतीजी दीपिका का भी काटा पत्ता, ईशान आनंद ही होंगे बसपा सुप्रीमो के उत्तराधिकारी!
साल 2018 में अर्पित कौशिक से लव मैरिज की थी।शादी के दोसाल में ही दोनो में झगड़ा और विवाद रहने लगा। इसके बाद प्रिय्ंका पति से अलग मिगसन सोसाइटी में रहने लगी थी। डीसीपी सिटी ने बताया कि 21 अगस्त को प्रियंकाने खुद पर एसिड अटैक के संबंध में नंदग्राम थाने में मामला दर्ज कराया था।
इसमें उसने अपने पति अर्पित कौशिक और पुलक्तित्यागी की पत्नी और जीजा को आरोपी बनाया था। उसका कहना था कि वह अपनी सोसाइटी से रैपिडो बाइक पर बैठकर निकली खी। कुछ दूर जाते ही पीछे से आये एक शख्स ने उस पर ेसिड अटैक फेंक दिया। इस हमले में वह झुलस गई।सूचना पाकर पहुंचे पुलकित त्यागी ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।