Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Covid Vaccine लगवाते ही महिला के साथ हुआ ये चमत्कार , एक झटके में बनी 7 करोड़ की मालकिन

Covid Vaccine लगवाते ही महिला के साथ हुआ ये चमत्कार , एक झटके में बनी 7 करोड़ की मालकिन

By संतोष सिंह 
Updated Date

Coronavirus Pandemic: कोरोना संकट (Coronavirus Pandemic) से निजात दिलाने के लिए दुनियाभर में सरकारें वैक्सीनेशन (Vaccination) अभियान जारी रखे हुए हैं। इसी कड़ी में एक ऑस्ट्रेलियाई महिला ने भी कोरोना वैक्सीन (Covid Vaccine) का शॉट लिया। हालांकि वैक्सीन लगवाने के बाद उस ​महिला की किस्मत ही बदल गई। वह रातोरात करोड़पति बन गई।

पढ़ें :- हेमंत सोरेन गिरफ्तारी के बाद पहली बार जेल से निकले बाहर, दिखा गुरुजी लुक

‘डेली मेल’ के खबर के मुताबिक, मिलियन डॉलर वैक्स (Million Dollar Vax lottery) लॉटरी की तरफ से वैक्सीन लगवाने पर लोगों को इनाम देने का ऐलान किया था। जिसके लिए करीब 30 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इसमें 25 वर्षीय जोआन झू (Joanne Zhu) नाम की महिला की लॉटरी (Lottery) लग गई। महिला ने एक मिलियन डॉलर (7.28 करोड़ रुपये) की लॉटरी जीत लिया है।

जोआन झू ने लाखों लोगों को पीछे छोड़ते हुए एक मिलियन डॉलर का बंपर इनाम अपने नाम किया है। लॉटरी के अधिकारियों ने बताया कि वैक्सीनेशन ड्राइव को और तेज करने के लिए उनकी तरफ से वैक्सीन लगवाने लोगों को इनाम दिया जा रहा है।

वैक्सीन के बदले इनाम

रिपोर्ट के अनुसार, वैक्सीनेशन शुरू होने के कई महीनों बाद भी देश में लोग कोरोना वैक्सीन लगवाने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे थे। इसी की वजह से मिलियन डॉलर वैक्स ने लॉटरी वाली योजना निकाली, ताकि लोग वैक्सीनेशन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। लॉटरी योजना का असर दिखा और कुछ ही दिनों में लाखों लोगों वैक्सीन के रजिस्ट्रेशन करवाया, लेकिन अंत में लॉटरी का इनाम लॉटरी जोआन झू के हाथ लगा। कंपनी ने 100 और लोगों को भी इनाम के तौर पर गिफ्ट दिए।

पढ़ें :- America : अमेरिका के पूर्वी टेक्सास में बाढ़ का कहर जारी , ह्यूस्टन के आसपास इलाकों से 600 लोगों को बचाया

लॉटरी अधिकारी की आई कॉल तो खुशी से झूम उठीं जोआन बताया गया कि जोआन झू वैक्सीन का रजिस्ट्रेशन करवाकर अपने काम में व्यस्त हो गईं थीं। लेकिन बीते शुक्रवार को उन्हें अचानक से लॉटरी अधिकारी की कॉल आई, तो वो फोन नहीं उठा सकीं। दोबारा जब उन्होंने कॉल रिसीव की और लॉटरी जीतने की खबर सुनी तो खुशी से झूम उठीं। मध्यवर्गीय परिवार से आने वाली जोआन अभी लॉटरी के पैसों से शॉपिंग कर रही हैं। वो कुछ पैसे निवेश भी करेंगी और पैरेंट्स के लिए एक घर लेंगी।

Advertisement