1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. 320GB हाई स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग; BSNL लाया 160 दिन की वैलिडिटी वाला धाकड़ प्लान

320GB हाई स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग; BSNL लाया 160 दिन की वैलिडिटी वाला धाकड़ प्लान

BSNL New Recharge Plan : भारत संचार निगम लिमिटेड यानी BSNL ने अपने यूजर्स के लिए 160 दिनों की वैलिडिटी वाला एक और तगड़ा प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान के तहत यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, 320GB डेटा समेत कई बेनिफिट्स ऑफर किए जा रहे हैं। सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने इसकी जानकारी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के जरिये दी है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- Redmi A7 Pro 5G Sale :  रेडमी ए7प्रो 5जी की बिक्री आज से शुरू , खरीदते वक्त मिलेगा 1000 रुपये का डिस्काउंट

BSNL की सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, कंपनी के 160 दिनों की वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान की कीमत 997 रुपये है। नए प्लान में यूजर्स को डेली 2GB हाई स्पीड डेटा का लाभ मिलता है। इस प्लान के तहत पूरे देश में किसी भी नेटवर्क पर फ्री अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग का लाभ मिलता है। इसके अलावा यूजर्स को इसमें डेली 100 फ्री SMS का भी बेनिफिट मिलेगा। बीएसएनएल का यह रिचार्ज प्लान देश के सभी टेलीकम सर्कल और जोन के लिए है।

997 रुपये वाले इस प्लान की ऐड-ऑन सर्विस में Hardy Games, Challenger Arna Games, Gameon & Astrotell, Gameium Zing Music, WOW Entertainment, BSNL Tunes  Qj  Lystn Podcast शामिल हैं। बीएसएनएल ने 153 रुपये वाले एक और नया रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है, जिसमें अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के साथ 26GB डेटा और 1 लाख ऑडियो सॉन्ग का एक्सेस मिलता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...