Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. हर महीने LIC बीमा सखी योजना में महिलाओं को मिलेंगे 7 हजार रुपए, ऐसे करें अप्लाई

हर महीने LIC बीमा सखी योजना में महिलाओं को मिलेंगे 7 हजार रुपए, ऐसे करें अप्लाई

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। दोस्तों आपको घर बैठे कमाई का मौका चाहिए तो भारतीय जीवन बीमा (LIC) की बीमा सखी योजना (Bima Sakhi Yojana) आपके लिए अच्छी योजना है। इस योजना के तहत महिलाओं को LIC एजेंट बनने की ट्रेनिंग दी जाती है और हर महीने 7,000 रुपए तक स्टाइपेंड मिलता है। बता दें कि सरकार ने सालाना 1 लाख बीमा सखी (Bima Sakhi ) बनाने का लक्ष्य रखा है। आप भी अप्लाई कर सकतें हैं इसके आवेदन की प्रक्रिया बेहद आसान है।

पढ़ें :- छठ पूजा में सुहागिन महिलाएं नाक से मांग तक क्यों लगाती हैं सिंदूर? लंबा सिंदूर लगाने से बढ़ती है पति की उम्र, जानें मान्यता

बताते चले कि यह योजना केंद्र सरकार और LIC द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चालू किया गया है । इसमें महिलाओं को बीमा एजेंट बनने की ट्रेनिंग दी जाती है और ट्रेनिंग के बाद वे अपने इलाके में LIC एजेंट बनकर काम कर सकती हैं।

इस योजना के लिए ऐसी महिलायें कर सकतीं है अप्लाई

महिला की उम्र 18 से 70 साल के बीच होनी चाहिए।

कोई भी 10वीं पास महिला अप्लाई कर सकती है।

पढ़ें :- अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस में आग से मचा हड़कंप, यात्रियों को सुरक्षित निकालने का अभियान जारी

योजना में मौजूदा LIC एजेंट, कर्मचारी या उनके करीबी रिश्तेदार अपात्र हैं। इसमें काम करने के लिए आवेदन दो प्रकार से किये जाते हैं ऑनलाइन आवेदन और ऑफलाइन आवेदन ।

ऑनलाइन आवेदन ऐसे कर सकतें हैं।

LIC की ऑफिशियल वेबसाइट licindia.in या राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन/CSC सेंटर की वेबसाइट पर जाएं।

फॉर्म भरें, जरूरी डॉक्युमेंट्स (आयु प्रमाण पत्र, एड्रेस प्रूफ, 10वीं की मार्कशीट, पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक डिटेल्स) अपलोड करें।

ऑफलाइन आवेदन ऐसे कर सकतें हैं

पढ़ें :- पंजाब से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, पैनिक होकर यात्री उतरे, हर तरफ धुआं-धुआं

नजदीकी LIC शाखा, CSC सेंटर या पंचायत कार्यालय में जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन के बाद चयनित महिलाओं को ट्रेनिंग की सूचना SMS/ईमेल से दी जाती है। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद बीमा सखी सर्टिफिकेट (Insurance Sakhi Certificate) और LIC एजेंट कोड मिलता है।

Advertisement