Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. WPL 2024 Auction Live Update: एनाबेल सदरलैंड को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ में खरीदा, भारत के कई प्लेयर अनसोल्ड

WPL 2024 Auction Live Update: एनाबेल सदरलैंड को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ में खरीदा, भारत के कई प्लेयर अनसोल्ड

By Abhimanyu 
Updated Date

WPL 2024 Auction Live Update: मुंबई में आज शनिवार 9 दिसंबर को वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 (Women’s Premier League 2024) के लिए मिनी-ऑक्शन (Mini-Auction) का आयोजन किया गया है। जिसमें कुल 165 महिला खिलाड़ी हिस्सा लेंगी, इन 165 खिलाड़ियों में 104 भारतीय तो 61 विदेशी खिलाड़ी हैं। हालांकि, नीलामी में अधिकतम 30 प्लेयर्स के लिए ही बोली लगाई जा सकेंगी, क्योंकि नीलामी के लिए सिर्फ 30 खिलाड़ियों का स्लॉट खाली है। जिसमें विदेशी खिलाड़ियों के 9 स्लॉट शामिल हैं। ऐसे में फ्रेंचाइजी टीमों के बीच कॉम्पिटिशन काफी तगड़ा होने वाला है। आइये जानते हैं अब तक किसी खिलाड़ी पर कितनी बोली लगी- 

पढ़ें :- Heat Wave : मौसम विभाग ने देश के इन पांच राज्यों में लू का रेड अलर्ट किया जारी,दिल्ली में लगातार दूसरे दिन पारा 47 डिग्री पार

WPL 2024 Auction Live Update-

-किम गार्थ का बेस प्राइस 50 लाख रुपए था। वे भी अनसोल्ड रहीं। सिमरन बहादुर का बेस प्राइस 30 लाख रुपए था, लेकिन वो भी अनसोल्ड रहीं।

-दक्षिण अफ्रीका की शबनिम इस्माईल को मुंबई इंडियंस ने 1.20 करोड़ रुपए में खरीदा। उनका बेस प्राइस 40 लाख रुपए था।

-बेस हीथ पर बोली लगी। वे विकेटकीपर बैटर हैं। हीथ का बेस प्राइस 30 लाख रुपए था, लेकिन वे अनसोल्ड रहीं। भारत की सुषमा वर्मा भी अनसोल्ड रहीं। उनका बेस प्राइस भी 30 लाख रुपए था। एमी जोन्स भी अनसोल्ड रहीं।

पढ़ें :- 'लोग मुझे मुस्कुराते हुए देखने नहीं आते...,' हमेशा सीरियस दिखने पर बोले गौतम गंभीर

-ऑस्ट्रेलिया की स्टार खिलाड़ी फोएबे लिचफील्ड को नीलामी में गुजरात जायंट्स (GG) ने 1 करोड़ रुपये खर्च कर अपने साथ जोड़ा है। भारत की नुजहत परवीन अनसोल्ड रहीं।

-भारत की सुषमा वर्मा और इंग्लैंड की एमी जोन्स भी अनसोल्ड रहीं। एमी जोन्स का बेस प्राइस 40 लाख रुपये था।

-दक्षिण अफ्रीका की नादिन डी क्लार्क और श्रीलंका की चमारी अथापथु अनसोल्ड रहीं।

-भारत की ऑलराउंडर मेघना सिंह को गुजरात जायंट्स ने बेस प्राइस 30 लाख रुपए में खरीदा। वहीं, सबिनेनी मेघना अनसोल्ड रहीं। डिएंड्रा डॉटिन भी अनसोल्ड रहीं। उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपए था।

-ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रुपए में खरीदा। सदरलैंड का बेस प्राइस 40 लाख रुपए था। वह इस ऑक्शन की अभी तक की सबसे महंगी खिलाड़ी हैं।

पढ़ें :- मद्यपान से मतदान नहीं बदला जा सकता, भाजपा को उसी बोतल में बंद करने को उतारू है जनता : अखिलेश यादव

-भारत की ऑलराउंडर देविका वैद्य अनसोल्ड रहीं। उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपए था।

-ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर जोर्जिया वेरहम को आरसीबी ने बेस प्राइस 40 लाख रुपए में खरीदा।

-भारत की भारती फूलमाली अनसोल्ड रहीं। इसके अलावा भारत की अनुभवी खिलाड़ी वेदा कृष्णमूर्ति, पूनम राउत, प्रिया पूनिया और मोना मेश्राम अनसोल्ड रहीं। इन तीनों का बेस प्राइस 30 लाख रुपए था।

-इंग्लैंड की बैटर डैनी वायट पर दूसरी बोली लगी। उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपए था। उन्हें यूपी वॉरियर्स ने बेस प्राइस के साथ खरीदा।

-ऑक्शन 2024 की पहली बोली फीबी लिचफील्ड पर लगी. उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपए था। लिचफील्ड को गुजरात जायंट्स ने 1 करोड़ रुपए देकर खरीद लिया।

पढ़ें :- KKR vs SRH Qualifier 1: आज फाइनल का टिकट पक्का करने उतरेंगी कोलकाता और हैदराबाद की टीमें; जानें कब और कहां खेला जाएगा मैच
Advertisement