1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. KKR vs SRH Qualifier 1: आज फाइनल का टिकट पक्का करने उतरेंगी कोलकाता और हैदराबाद की टीमें; जानें कब और कहां खेला जाएगा मैच

KKR vs SRH Qualifier 1: आज फाइनल का टिकट पक्का करने उतरेंगी कोलकाता और हैदराबाद की टीमें; जानें कब और कहां खेला जाएगा मैच

KKR vs SRH Qualifier 1: अहमदाबाद में आज यानी 21 मई को आईपीएल 2024 का पहला क्वालीफायर (Qualifier 1) मुकाबला खेला जाएगा। जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने होंगी, और जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंच जाएगी। ऐसे में दोनों टीमें इस मैच में अपना पूरा ज़ोर लगाना चाहेंगी। आइए जानते हैं कोलकाता और हैदराबाद की टीमों के बीच यह मैच कब और कहां खेला जाएगा? 

By Abhimanyu 
Updated Date

KKR vs SRH Qualifier 1: अहमदाबाद में आज यानी 21 मई को आईपीएल 2024 का पहला क्वालीफायर (Qualifier 1) मुकाबला खेला जाएगा। जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीमें आमने-सामने होंगी, और जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंच जाएगी। ऐसे में दोनों टीमें इस मैच में अपना पूरा ज़ोर लगाना चाहेंगी। आइए जानते हैं कोलकाता और हैदराबाद की टीमों के बीच यह मैच कब और कहां खेला जाएगा?

पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज

आईपीएल 2024 का पहला क्वालीफायर (Qualifier 1) मैच किन टीमों के बीच खेला जाएगा? 

आईपीएल 2024 का पहला क्वालीफायर (Qualifier 1) मैच श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स और पैट कमिन्स की टीम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। इस मैच में जीत हासिल करने वाली टीम फाइनल में पहुंच जाएगी, जबकि हारने वाली टीम के पास दूसरे क्वालीफायर में फाइनल का टिकट पक्का करने एक और मौका होगा।

आईपीएल 2024 का पहला क्वालीफायर (Qualifier 1) मैच कहां खेला जाएगा? 

आईपीएल 2024 का पहला क्वालीफायर (Qualifier 1) मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

पढ़ें :- वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह का कांग्रेस-AAP पर हमला, बोले- कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएंगे, 5 बड़ी बातें

आईपीएल 2024 का पहला क्वालीफायर (Qualifier 1) मैच कब शुरू होगा? 

आईपीएल 2024 का पहला क्वालीफायर (Qualifier 1) मैच मंगलवार 21 मई 2024 को शाम 7.30 बजे (भारतीय समयानुसार) से शुरू होगा। इससे आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान में उतरेंगे।

आईपीएल 2024 का पहला क्वालीफायर (Qualifier 1) मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देख सकेंगे? 

आईपीएल 2024 का पहला क्वालीफायर (Qualifier 1) मैच का लाइव टेलीकास्ट, स्पोर्ट्स नेटवर्क पर विभिन्न भाषाओं में देख सकेंगे।

आईपीएल 2024 का पहला क्वालीफायर (Qualifier 1) मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?

पढ़ें :- UP School Closed : यूपी के इस जिले में कल 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे, आदेश जारी

आईपीएल 2024 का पहला क्वालीफायर (Qualifier 1) मैच की फ्री लाइव स्ट्रीमिंग, मोबाईल या लैपटॉप यूजर्स के लिए जियो सिनेमा एप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...