Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. यति नरसिंहानंद गिरि बोले- ‘हर घर तिरंगा अभियान का बहिष्कार करो हिंदुओं, लगाओ भगवा ध्वज’

यति नरसिंहानंद गिरि बोले- ‘हर घर तिरंगा अभियान का बहिष्कार करो हिंदुओं, लगाओ भगवा ध्वज’

By संतोष सिंह 
Updated Date

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद जिले स्थित डासना देवी मंदिर के पीठाधीश्वर और जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि ने (Mahamandaleshwar Yeti Narasimhanand Giri of Juna Akhara) केन्द्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान (Har Ghar Tiranga Abhiyan ) का विरोध किया है। विवादित बयान देते हुए उन्होंने हिंदुओं से अपील की है कि वे इस अभियान का बहिष्कार करें।

पढ़ें :- भारत की यात्रा टालकर चीन पहुंचे एलन मस्क; जानें क्या रही टेस्ला के CEO की मजबूरियां

गिरि ने कहा कि इस देश में तिरंगे के नाम पर एक बहुत बड़ा अभियान चल रहा है। यह अभियान भारत की सत्तारूढ़ पार्टी चलवा रही है। तिरंगे बनाने का सबसे बड़ा ऑर्डर बंगाल की एक ऐसी कंपनी को दिया गया है जिसका मालिक सलाउद्दीन (Salahuddin) नाम का एक मुसलमान है।’ उन्होंने आगे कहा कि दुनिया के सबसे बड़े पाखंडी हिंदू हैं। हिंदुओं के दलाल मुसलमानों के आर्थिक बहिष्कार की बात करते हैं, वे चिल्ला चिल्लाकर कहते हैं कि हिंदुओं को मुसलमानों का आर्थिक बहिष्कार करना चाहिए, लेकिन सरकार बनने के बाद वे सरकारी ठेके भी मुसलमानों को दे देते हैं।

यह अभियान हिंदुओं के खिलाफ षडयंत्र: गिरि
यति नरसिंहानंद गिरि (Yeti Narasimhanand Giri) ने कहा कि यह अभियान हिंदुओं ने खिलाफ षडयंत्र है। हिंदुओ! अगर जिंदा रहना है तो मुसलमानों को पैसे देने वाले इस अभियान का बहिष्कार करो। घर पर तिरंगा लगाना है तो कोई पुराना तिरंगा लगा लो, लेकिन इस तरह से सलाउद्दीन को एक पैसा भी मत दो।’

Advertisement