Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. योगी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार जल्द, इन नए चेहरों को मिल सकती है जगह

योगी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार जल्द, इन नए चेहरों को मिल सकती है जगह

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार होने की संभावना है। इसको लेकर चर्चाएं तेज हो गयीं हैं। बताया जा रहा है कि करीब आधा दर्जन नये चेहरे प्रदेश मंत्रिमंडल में शामिल होंगे। बताया ये जा रहा है कि सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) से भी एक नया मंत्री बनाया जा सकता है। मंत्रिमंडल विस्तार चार फरवरी तक हो जाने की चर्चाएं भी हैं।

पढ़ें :- Maharajganj:अगामी चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक ने बॉर्डर किया निरीक्षण 

सूत्रों की माने तो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह शुक्रवार को दिल्ली में भाजपा केंद्रीय नेताओं से मुलाकात करेंगे, जिसमें मंत्रिमंडल के नए सदस्यों के नामों पर अंतिम रूप से फैसला लिया जा सकता है। यह चर्चाएं विधान परिषद की 12 सीटों पर चुनाव संपन्न होने के साथ ही शुरू हो गई थी, अब चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है।

माना जा रहा है कि भाजपा के केंद्र और प्रदेश के बड़े नेताओं ने मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले नये चेहरों के नाम करीब करीब तय कर लिए हैं। यह भी चर्चा है कि मौजूदा मंत्रिमंडल में शामिल तीन मंत्रियों को मंत्रिमंडल से मुक्त कर संगठन की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

चर्चाओं के मुताबिक गुजरात कैडर के आईएएस रहे मऊ निवासी अरविंद कुमार शर्मा जिन्हें हाल में भाजपा से एमएलसी बनाया गया है उनका मंत्री बनना तय है। इन्हें अहम विभाग दिए जा सकते हैं। वहीं एमएलसी में से किसी एक को मंत्री बनाने की चर्चा है। मंत्रिमंडल विस्तार में भी जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों का पूरा ख्याल रखा जाएगा।

 

पढ़ें :- PM Modi Road Show : पीएम मोदी पहुंचे कानपुर,  गाड़ी के बाहर से लोगों का किया अभिवादन
Advertisement