Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Yogi Sarkar 100 days: अपराधियों पर जमकर हुई कार्रवाई, अब तक करीब 2925 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति जब्त की गई

Yogi Sarkar 100 days: अपराधियों पर जमकर हुई कार्रवाई, अब तक करीब 2925 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति जब्त की गई

By शिव मौर्या 
Updated Date

Yogi Sarkar 100 days: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे हो गए हैं। दूसरे कार्यकाल में योगी सरकार ने अपराधियों की कमर तोड़ दी है। सीएम योगी ने अपने दूसरे कार्यकाल के 100 दिनों की उपब्धियों के बारे में जनता को बताया। उन्होंने कहा कि इन 100 दिनों में माफियाओं पर कड़ प्रहार किया गया है।

पढ़ें :- Maharajganj:अगामी चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक ने बॉर्डर किया निरीक्षण 

ये सब अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति का परिणाम है। उन्होंने कहा कि 2017 के बाद से अभी तक करीब 2925 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति को जब्त किया गया है। पिछले पांच सालों में प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है। प्रदेश में पिछले पांच सालों में एक भी दंगा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि अपराधियों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है।

साथ ही कहा कि, धार्मिक स्थलों से अनावश्यक लाउडस्पीकर हटाए गए हैं। यह बिना किसी विवाद के हुआ है। किसी भी धार्मिक त्योहार में सड़कों पर कोई आयोजन नहीं हुआ। जिससे प्रदेश में पहली बार निवेश का माहौल बना है।

उन्होंने बताया कि, प्रदेश में 844 करोड़ रुपये पेशेवर अपराधियों व माफियाओं की संपत्ति जब्त की है। उन्होंने कहा कि 2017 के बाद से अब तक करीब 2925 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति जब्त की गई है। यह सरकार की अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति का परिणाम है।

 

पढ़ें :- PM Modi Road Show : पीएम मोदी पहुंचे कानपुर,  गाड़ी के बाहर से लोगों का किया अभिवादन
Advertisement